PM Modi-Netanyahu Meeting: 25 फरवरी, 2026 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजराइल में एक तकनीकी प्रदर्शनी का दौरा किया. इस प्रदर्शनी में कृषि प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन, जलवायु समाधान, जैव प्रौद्योगिकी, स्मार्ट मोबिलिटी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कंप्यूटिंग, ऊर्जा और अंतरिक्ष प्रणालियों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही कंपनियों और अनुसंधान संस्थानों को एक साथ लाया गया.
ये दौरा प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल में दो दिवसीय औपचारिक कार्यक्रम का हिस्सा था और दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाता है.
इंडिया-इजराइल इनोवेशन ब्रिज
प्रदर्शनी इंडिया-इजराइल इनोवेशन ब्रिज पहल के तहत आयोजित की गई थी. ये एक सयुंक्त कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए दोनों देशों के उद्यमियों, वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों को जोड़ना है. इसके माध्यम से टिकाऊ और उपयोगी तकनीकों का विकास तेज किया जा सकता है, जो न केवल भारत और इजराइल के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए लाभकारी हों.
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान सीधे शोधकर्ताओं, सीईओ और तकनीकी उद्यमियों से बातचीत की और नई तकनीकों के दैनिक जीवन में उपयोग पर चर्चा की. दर्शनी ने इजराइल की नवाचार क्षमता और भारत की नई तकनीकें अपनाने व सह-विकास में रुचि को उजागर किया.
रॉयल एनफील्ड गोआन क्लासिक का स्पेशल मूमेंट
प्रदर्शनी में एक खास पल तब आया जब दोनों नेताओं ने Royal Enfield Goan Classic 350 बाइक का निरीक्षण किया. ये मोटरसाइकिल भारत की निर्माण क्षमता और इजराइल में बढ़ते निर्यात को दर्शाती है.
रॉयल एनफील्ड की ये बाइक इजराइल में अपने डिजाइन और क्रूजर स्टाइल के कारण फेमस है. स्थानीय वितरकों और सेवा नेटवर्क ने बाइकर्स का एक मजबूत समुदाय बनाया है. प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ फोटो सेशन ने भारत की सॉफ्ट पावर और औद्योगिक क्षमता को और भी दिखाया.
रॉयल एनफील्ड गोआन क्लासिक 350
गोआन क्लासिक 350 में 349cc एयर-ऑयल कूल्ड इंजन है, जो 20.2 बीएचपी और 27 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है. इसमें पांच-स्पीड गियरबॉक्स है. 2026 मॉडल में असिस्ट और स्लिपर क्लच जोड़कर बाइक को चलाना आसान बनाया गया है और तेज डाउनशिफ्ट के दौरान व्हील लॉक को कम किया गया है. इसके अलावा, बाइक में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट है, जिसे फास्ट-चार्जिंग के साथ अपडेट किया गया है.
डिजाइन की बात करें तो इसमें बॉबर-स्टाइल स्टैंड, फ्लोटिंग सिंगल सैडल, कॉम्पैक्ट एप्प-हैंगर हैंडलबार और क्रॉस-स्पोक ट्यूबलेस व्हील्स विद व्हाइट साइडवाल्स जैसी विशेषताएं हैं. ये सभी फीचर्स गोआन क्लासिक को एक अलग पहचान देते हैं, जो विश्व भर के राइडर्स को आकर्षित करती है.