Petrol Price Hike: एलपीजी के बाद अब पेट्रोल की बारी, प्रीमियम रेट में आया उछाल; यहां जानें नई दरें

Petrol Price In India: तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2.09 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल का दाम 113.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

Published by Shubahm Srivastava

Petrol Price Hike: यूएस-इजरायल और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में चल रही जारी जंग का असर पूरी दुनिया के साथ अब भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है. हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब आम जनता को एक और झटका लगा है. एलपीजी के बाद अब पेट्रोल भी महंगा हो गया है.

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2.09 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल का दाम 113.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि पहले यह 111.68 रुपये था. हालांकि, सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है.

बढ़ोतरी के पीछे की वजह

तेल कंपनियों के अनुसार, पेट्रोल की कीमतों में यह इजाफा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव के कारण हुआ है. 28 फरवरी से शुरू हुए इजरायल-ईरान संघर्ष के बाद से ही वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है. यही वजह है कि तेल कंपनियों ने अब जाकर पेट्रोल के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है.

Related Post

डीजल के दाम स्थिर, बाजार पर नजर

जहां पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. तेल कंपनियां फिलहाल बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. यदि वैश्विक हालात और बिगड़ते हैं, तो आने वाले दिनों में डीजल की कीमतों में भी बदलाव संभव है. फिलहाल आम उपभोक्ताओं को पेट्रोल के बढ़े हुए दाम का सीधा असर झेलना पड़ रहा है.

कच्चे तेल के दाम और वैश्विक प्रयास

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड लगभग 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि इंडियन क्रूड बास्केट 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. हालांकि शुक्रवार को कीमतों में कुछ गिरावट देखी गई, क्योंकि यूरोपीय देशों और जापान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की पहल की है. साथ ही अमेरिका भी तेल की सप्लाई बढ़ाने के लिए कदम उठा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ईरानी तेल पर लगे कुछ प्रतिबंधों में ढील दे सकता है और अपने रणनीतिक भंडार से भी आपूर्ति बढ़ा सकता है, ताकि कीमतों को नियंत्रित किया जा सके.

Mamata Banerjee Style: कॉटन की साड़ी, कंधे पर थैला… अनोखा है बंगाल की ‘दीदी’ ममता का स्टाइल

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Zomato Platform Fee Hike: जोमैटो से खाना मंगाना हो गया महंगा, नोट करें अब कितनी देनी होगी प्लेटफॉर्म फीस

Zomato Platform Fee Hike: अगर आप भी जोमैटो से खाना मंगवाते हैं तो प्लेटफॉर्म फीस…

March 20, 2026

Gangaur Puja 2026: गणगौर कब है? जानिए पूजा का शुभ समय और महत्व

Gangaur Puja 2026: गणगौर तीज 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. यह पर्व खासतौर पर…

March 20, 2026