Categories: देश

Maharshtra Political Row: ‘लोग नाम नहीं, काम…’, उद्धव-राज ठाकरे के साथ आने पर ये क्या बोल गए एकनाथ शिंदे, कह दी चुभने वाली बात

उन्होंने कहा। शिंदे ने कहा कि कोई भी कहीं भी जा सकता है, यह उनकी निजी पसंद है, लेकिन जनता उनका समर्थन करती है जो उनके लिए काम करते हैं और उनके कल्याण के बारे में सोचते हैं।

Published by Ashish Rai

Maharshtra Political Row: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि सालों पहले अलग हुए चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का एक साथ आना लोकतंत्र के लिए अच्छा है, लेकिन इससे यह भी एक कड़ा संदेश जाता है कि जनता उन लोगों का समर्थन करती है जो उनके कल्याण के लिए काम करते हैं। पीटीआई-भाषा को दिए एक वीडियो साक्षात्कार में, शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने एक बार अपने चचेरे भाई राज को दरकिनार कर दिया था, जो 2005 में नाटकीय ढंग से शिवसेना से बाहर चले गए थे, इसलिए दोनों का फिर से एक साथ आना विडंबनापूर्ण है।

पहले पुतला बनाया फिर…,धराली में गायब बिहार के मजदूरों के परिवार वालों ने किया ऐसा काम, सुन उड़ जाएंगे होश

उद्धव ठाकरे पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

“यह कहना गलत होगा कि ठाकरे बंधु अलग हो गए थे। राज को शिवसेना से निकाल दिया गया था। जिन लोगों ने उनके (राज के) प्रभाव पर सवाल उठाए थे, वे अब फिर से हाथ मिलाने की सोच रहे हैं। यह अच्छी बात है। चुनावी लोकतंत्र में कोई भी किसी से भी हाथ मिला सकता है,” उन्होंने कहा। शिंदे ने कहा कि कोई भी कहीं भी जा सकता है, यह उनकी निजी पसंद है, लेकिन जनता उनका समर्थन करती है जो उनके लिए काम करते हैं और उनके कल्याण के बारे में सोचते हैं।

उन्होंने उद्धव पर निशाना साधते हुए कहा, “लोग काम को पहचानते हैं, ‘नाम’ को नहीं। लोग पहचान चुके हैं कि कौन उनके लिए काम करता है और कौन घर पर बैठता है। लोग उन्हें घर भेजते हैं जिन्हें घर बैठना पसंद है।” शिंदे ने करीब तीन साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (अविभाजित), कांग्रेस और राकांपा (अविभाजित) की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के खिलाफ बगावत करते हुए कहा था कि उद्धव ने शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व सिद्धांत को त्याग दिया है।

शिंदे ने उन्हें ‘गद्दार’ कहे जाने के सवाल पर अपनी बात रखी

शिंदे ने कहा, “लोकतंत्र में कोई भी गठबंधन बना सकता है। मैं इस मुद्दे पर किसी की आलोचना नहीं करने वाला। लेकिन मैं बस इतना कहना चाहता हूँ कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान, देवेंद्र फडणवीस और मैंने मुंबई और महाराष्ट्र के विकास के लिए कई फैसले लिए।” उद्धव द्वारा उन्हें ‘गद्दार’ कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर, शिंदे ने पलटवार करते हुए कहा कि उद्धव ने ही शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए वह जिस ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं, वह वास्तव में उन पर बिल्कुल फिट बैठता है। वर्ष 2019 में जनता ने भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना को जनादेश दिया था। उन्होंने (उद्धव ठाकरे) उस जनादेश को तोड़ा और कांग्रेस और (अविभाजित) राकांपा से हाथ मिला लिया। असली दोषी वही हैं।” शिंदे ने कहा कि उद्धव ने 2019 में जनादेश का अनादर किया था और मतदाताओं ने उन्हें 2024 के विधानसभा चुनावों में अच्छा सबक सिखाया।

Bihar deputy CM double voter ID: सबसे बड़े फ्रॉड तो डिप्टी CM विजय सिन्हा निकले… दो वोटर आईडी पर कांग्रेस ने जमकर लताड़ा

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026