Categories: देश

मंत्री जी बिजली नहीं आ रही… लोगों की शिकायत सुन ‘जय श्री राम’ का नारा लगाकर खिसके ऊर्जा मंत्री , VIDEO देख भड़के लोग

Minister AK Sharma Viral Video: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का एक वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  इस वीडियो में स्थानीय लोग उनसे बिजली न आने की शिकायत करते दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी एके शर्मा शिकायत को अनसुना कर 'जय श्री राम' का नारा लगाते हुए खिसक गए।

Published by

Minister AK Sharma Viral Video: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का एक वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  इस वीडियो में स्थानीय लोग उनसे बिजली न आने की शिकायत करते दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी एके शर्मा शिकायत को अनसुना कर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए खिसक गए। यह वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है, जब ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जौनपुर से सुल्तानपुर जा रहे थे। इस दौरान सूरापुर कस्बे में व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को रोककर अपनी शिकायत बताई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बुधवार को जौनपुर के सुईथाकला ब्लॉक में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जब एके शर्मा का काफिला सूरापुर कस्बे में पहुँचा, तो स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें विजयथुआ महावीर धाम के हनुमानजी का तैल चित्र देकर उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान ही व्यापारियों ने अपनी समस्याएँ बतानी शुरू कर दीं।

तीन-घंटे तक बिजली कटौती

व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से कहा, ‘कस्बे में सिर्फ़ तीन से चार घंटे ही बिजली आती है… व्यापारी परेशान हैं… बिजली सिर्फ़ तीन घंटे ही आ रही है… एसडीओ ने बोर्ड लगा दिया है कि बिजली सिर्फ़ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही मिलेगी।’ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने व्यापारियों की शिकायत का जवाब देने के बजाय उनकी बात अनसुनी कर दी और जय श्री राम-जय बजरंग बली का नारा लगाते हुए आगे बढ़ गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘राहुल गांधी पर बोलने में भी…’, ऐसा क्या कि चीख पड़े बृजभूषण शरण सिंह, कांग्रेस के शहजादे की उड़ा डाली धज्जियां

व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को रोककर अपनी समस्याएं बताईं

सूरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीके अग्रहरि विजय के नेतृत्व में व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को रोककर अपनी समस्याएँ बताईं। इस दौरान चार सूत्री ज्ञापन भी दिया गया, जिसमें सब-स्टेशन की क्षमता बढ़ाने, उसके जर्जर तारों को बदलने, सुरापुर और करौदीकला में लगे 5-5 एमवीए ट्रांसफार्मरों की क्षमता 10-10 एमवीए करने, बाज़ार फीडर को गाँव फीडर से अलग करने की माँग की गई।

1500 हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाने वाला छांगुर बाबा निकला बड़ा खिलाड़ी, इंडिया तो छोड़ो! दुबई तक था कनेक्शन

Published by

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026