Categories: देश

Panaji Election Results 2026: पणजी नगर निगम चुनाव 2026, यहां देखें भाजपा, गोवा और कांग्रेस के विजेताओं की सूची

पणजी नगर निगम चुनाव 2026 में बीजेपी समर्थित पैनल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. कुल 30 वार्डों में से 27 वार्ड बीजेपी के खाते में आए, जबकि विपक्ष के पास केवल 3 वार्ड रहे. मतदान 11 मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से हुआ, जिसमें 69.07% मतदाताओं ने हिस्सा लिया.

Published by Ranjana Sharma

Panaji Municipal Corporation election results 2026: णजी नगर निगम चुनाव में बीजेपी समर्थित पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे शहर में अपने प्रभुत्व को साबित कर दिया। कुल 30 वार्डों में से 27 वार्डों में जीत हासिल कर बीजेपी ने यह साफ कर दिया कि पणजी अब उनका मजबूत गढ़ बन चुका है। विपक्ष के खाते में केवल 3 वार्ड ही आए, जो दर्शाता है कि जनता ने बीजेपी के विकास कार्यों और योजनाओं पर भरोसा जताया है।

चुनाव में बीजेपी का दबदबा

बीते 11 मार्च को सभी 30 वार्डों में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। मतदाताओं ने उत्साह दिखाया और 69.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शुक्रवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में वोटों की गिनती संपन्न हुई। बीजेपी गठबंधन की ओर सेअतानासियो ‘बाबुश’ मोंसेरेट ने नेतृत्व किया और सभी 30 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े किए। विपक्ष की ओर से गोवा कांग्रेस समर्थक और निर्दलीय उम्मीदवारों का संयुक्त मोर्चा अमी पंजेकर के नेतृत्व में चुनाव में उतरा।

Related Post

वार्डवार विजेताओं की सूची

  • युतिका जाम्बौलीकर – बीजेपी
  • कैरोलिना पीओ – बीजेपी
  • मार्गेरिडा फर्नांडिस – बीजेपी
  • रोहित मोंसेरेट – बीजेपी
  • किशोर शास्त्री – बीजेपी
  • लोरेना सिलवेस्टर बेंटो – बीजेपी
  • लियोनिद फ़र्टाडो – अमी पंजेकर
  • करीना शिरोडकर – बीजेपी
  • कबीर फिलिप पिंटो मखीजा – बीजेपी
  • प्रसाद अमोनकर – बीजेपी
  • तुकाराम चिन्नावर – बीजेपी
  • वर्षा हरि – बीजेपी
  • उदय वामन मडकईकर – बीजेपी
  • प्रजोत संतोष वैगनकर – बीजेपी
  • शायनी चोपडेकर – बीजेपी
  • अस्मिता केरकर – बीजेपी
  • जैक अजीत सुखीजा – अमी पंजेकर
  • कृष्ण रामदास शिरोडकर – बीजेपी
  • निकिता नाइक – बीजेपी
  • शुभम – बीजेपी
  • मनीषा मानेरकर – बीजेपी
  • दीक्षा मेनकर – बीजेपी
  • विद्या सतीश गडकर – बीजेपी
  • करण यतिन पारेख – बीजेपी
  • कीर्ति साखलकर – बीजेपी
  • वसंत अग्रशिकर – बीजेपी
  • विट्ठल चोपडेकर – बीजेपी
  • रूपेश रवीन्द्र हालारंकर – बीजेपी
  • लिबराटा मेंडेस ई अचारी – अमी पंजेकर
  • सिल्वेस्ट्रे फर्नांडिस – बीजेपी

विपक्ष का संयुक्त मोर्चा रहा कमजोर

विपक्ष ने कांग्रेस समर्थक और निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलाकर गठबंधन बनाया, जिसमें उत्पल पर्रिकर जैसे नेता शामिल थे। लेकिन परिणाम ने दिखा दिया कि बीजेपी की रणनीति और जनसमर्थन विपक्ष के मुकाबले कहीं मजबूत रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि बीजेपी की जीत का कारण स्थानीय विकास योजनाओं, मजबूत संगठन और जनता से बेहतर संपर्क रहा। इस चुनाव में पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के माध्यम से नगर निगम में पकड़ मजबूत कर दी। बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत से ना केवल पार्टी का दबदबा बढ़ा है, बल्कि नगर निगम में आगामी विकास और प्रशासन में भी उनका प्रभाव तय हो गया है।

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

IPL Biggest Debut Moments: डेब्यू में ही मचाया धमाल! आईपीएल के इन 5 खिलाड़ियों की ऐतिहासिक परफॉर्मेंस

IPL Biggest Debut Moments: डेब्यू मैच में शानदार खेल दिखाना किसी भी खिलाड़ी के लिए…

March 15, 2026