Categories: देश

Odisha acid attack on cows: हैवानियत की सारे हदें पार, बदमाशों ने 7 गायों का किया ऐसा हाल, जान दहल जाएगा आपका दिल!

ऐसे अपराधों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई होना ज़रूरी है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति जानवरों पर इस तरह की क्रूरता करने से पहले सौ बार सोचे।

Published by Ashish Rai

Odisha acid attack on cows: ओडिशा के गंजाम ज़िले के बरहमपुर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांधी नगर के मारुति विहार इलाके में कुछ बदमाशों ने सात गायों पर तेज़ाब फेंक दिया। इस वीभत्स हमले में चार गायों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कुछ गायें और बछड़े पास के एक मकान के पास घास चरने चली गईं। आरोप है कि वहां कुछ बदमाशों ने गुस्से में आकर उन पर एसिड फेंक दिया। बताया जा रहा है कि घटना की वजह कथित तौर पर एक बाड़ तोड़ने का विवाद है।

Bihar Chunav 2025: दुख होता है ऐसी सरकार का सपोर्ट कर रहा…नीतीश सरकार पर चिराग पासवान का बड़ा हमला, चुनाव में बढ़ने वाली है NDA की मुश्किलें!

घटना से इलाके में मची सनसनी

इस हमले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल गायों को पशु चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने सभी गायों को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन चार गायें गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

घटना की शिकायत बरहमपुर टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

इस अमानवीय कृत्य से गुस्से में आए स्थानीय लोग और कई संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मिलकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। गाय हिंदू समाज में पूजनीय हैं और इस तरह का हमला समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है।

उठी कार्रवाई की मांग

पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल कानून और व्यवस्था का नहीं, बल्कि इंसानियत का भी है। ऐसे अपराधों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई होना ज़रूरी है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति जानवरों पर इस तरह की क्रूरता करने से पहले सौ बार सोचे।

फिलहाल घायल गायों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। बरहमपुर की यह घटना इस सवाल को खड़ा करती है कि जानवरों की सुरक्षा के लिए बने कानूनों को और मज़बूत बनाने की ज़रूरत है ताकि इस तरह के अमानवीय हमले रोके जा सकें।

Kargil Vijay Diwas: ‘मियाँ साहब ने जूते खाने के लिए अकेले भेज दिया…’ करगिल युद्ध का एक अनसुना किस्सा, भारत का खाना खाने के बाद PAK सेना ने दिया था धोखा

Ashish Rai

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026