Categories: देश

Odisha: सुंदरगढ़ में हाथियों का आतंक, ग्रामीण इलाकों में दे रहे हैं दस्तक, डरे हुए हैं लोग

Odisha: सुंदरगढ़ में हाथियों का आतंक, ग्रामीण इलाकों में दे रहे हैं दस्तक, डरे हुए हैं लोग, रात होते ही हाथी गांवों में चहल-कदमी करने लगते हैं.

Published by Swarnim Suprakash

सुंदरगढ़ , ओडिशा से अक्षय महाराणा की रिपोर्ट 
Odisha: सुंदरगढ़ ज़िले के कुतरा ब्लॉक में हाथियों का खतरा एक बार फिर गहराता दिखाई दे रहा है। कई दिनों तक शांत रहने के बाद अब जंगलों से निकलकर हाथियों का झुंड रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ आया है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 23 जंगली हाथियों का दल बीते कुछ दिनों से लगातार गांवों में घूम रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के बीच भारी दहशत फैल गई है।

रात होते ही हाथी गांवों में चहल-कदमी करने लगते हैं

जानकारी के मुताबिक, यह झुंड नूआगांव और लुहारापड़ा होते हुए कई बस्तियों से होकर गुज़रा है। फिलहाल हाथियों को कुलसर क्षेत्र के पास देखा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही रात होती है, हाथी गांवों में दाखिल होकर खेतों और घरों के आसपास चहल-कदमी करने लगते हैं। इस वजह से लोग न खेती के लिए जा पा रहे हैं और न ही रात में बाहर निकलने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं।

किसानों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है क्योंकि धान की फसल तैयार होने लगी है और हाथियों के झुंड से फसलों को भारी नुकसान होने का खतरा है।

Rajnath Singh on Asim Munir: पाकिस्तान अभी भी डंपर है तो… राजनाथ सिंह ने आसिम मुनीर के बयानों का उड़ाया मजाक! जानें क्या-क्या कहा?

लाउडस्पीकर के जरिए लगातार अलर्ट जारी

वन विभाग की टीमें लगातार इलाके में डेरा डाले हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हाथियों की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है और उनकी लोकेशन की जानकारी तुरंत जुटाई जा रही है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और लाउडस्पीकर के जरिए लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है।

इसके साथ ही वनकर्मियों की टीमें हाथियों को आबादी से दूर जंगल की ओर मोड़ने के लिए रात्रि गश्त भी कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर पटाखे और अन्य सुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल करके हाथियों को भगाया जा रहा है।

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने रामदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद लिया यू टर्न

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की आमद ने उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। बच्चे शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकल पा रहे और बुजुर्ग तो खेतों तक जाने में भी डर महसूस कर रहे हैं। कई परिवारों ने बताया कि रातभर नींद नहीं आती क्योंकि हर समय डर रहता है कि कहीं हाथी घरों में घुस न जाएं।

सुंदरगढ़ में हाथियों की बढ़ती आवाजाही से यह साफ है कि मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार गंभीर रूप ले रहा है। जहां ग्रामीण अपनी सुरक्षा और फसलों को लेकर चिंतित हैं, वहीं वन विभाग भी लगातार जद्दोजहद कर रहा है कि इंसानों और हाथियों के बीच किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026