नोबेल पुरस्कार विजेता इथियोपियाई पीएम ने PM मोदी को गले लगाकर किया स्वागत, खुद ड्राइव कर ले गए होटल

PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को इथियोपिया पहुंचे. इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने अदीस अबाबा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का गले लगाकर स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को होटल तक अपनी गाड़ी से पहुंचाया.

Published by Mohammad Nematullah

PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉडन की सफल यात्रा के बाद इथियोपिया के अदीस अबाबा पहुंच गए है. पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के निमंत्रण पर इथियोपिया की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. यह प्रधान मंत्री मोदी की इथियोपिया के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य की पहली यात्रा है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के प्रधान मंत्री अबी अहमद ने इथियोपिया के अदीस अबाबा में अनौपचारिक बातचीत भी की.

इथियोपिया के पीएम ने खुद गाड़ी चलाई

इथियोपिया के पीएम अबी अहमद ने अदीस अबाबा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया है. एक अलग ही अंदाज में दिखे उन्होंने खुद पीएम मोदी को होटल तक पहुंचाया है. रास्ते में उन्होंने पीएम मोदी को साइंस म्यूज़ियम और फ्रेंडशिप पार्क दिखाने की पहल की है. जो पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था. नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपिया के प्रधानमंत्री के इस खास अंदाज से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उनका सम्मान झलकता है.

Related Post

पीएम इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे

अपनी पहली यात्रा के दौरान पीएम मोदी इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. अपनी संबोधन में पीएम मोदी लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत की यात्रा पर अपने विचार साझा करेंगे. पीएम मोदी इस बात पर भी बोलेंगे कि भारत और इथियोपिया के बीच साझेदारी ग्लोबल साउथ के लिए कितनी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. इथियोपिया से पीएम मोदी अपनी यात्रा के तीसरे चरण के लिए ओमान जाएंगे.

पीएम मोदी की इथियोपिया यात्रा क्यों महत्वपूर्ण है?

पीएम मोदी की इथियोपियो यात्रा भारत की अफ्रीका नीति वैश्विक कूटनीति और दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इथियोपिया अफ्रीका का एक प्रमुख देश है और अफ्रिकी संघ (AU) का मुख्यालय वहीं स्थित है. इसलिए पीएम मोदी की यात्रा भारत और पूरे अफ्रिकी अफ्रीकी महाद्वीप के बीच संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

IPL 2026 Tickets: MI के होम मैचों के टिकट ऑन सेल, कम कीमत में स्टेडियम पहुंचने का शानदार मौका

Wankhede Stadium IPL Tickets: तीसरा चरण 22 मार्च से 23 मार्च तक चला, जिसमें MI…

March 19, 2026

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026

Drinking Water Safety: क्या बेड के पास पानी रखना सही आदत है? जानिए फायदे-नुकसान

Drinking Water Safety: सोते समय पास में पानी रखना आम आदत है, लेकिन खुला पानी…

March 19, 2026

अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

Luxury Hotels India: यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे…

March 19, 2026

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ईरान-इजराइल में जंग के चलते शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो…

March 19, 2026