Categories: देश

जश्न में डूबे कातिल! चंदन मिश्रा के साथ खुनी खेल खेलने के बाद बदमाशों की नई तस्वीर वायरल, बेखौफ बाइक पर लहराई पिस्टल

Chandam mishra murder case: बिहार की राजधानी पटना में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड चर्चाओं में है। जान से मारने के बाद बेख़ौफ़ गैंगस्टरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद अब बिहार प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

Published by Heena Khan

Chandam mishra murder case: बिहार की राजधानी पटना में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड चर्चाओं में है। जान से मारने के बाद बेख़ौफ़ गैंगस्टरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद अब बिहार प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, पारस अस्पताल में भर्ती कुख्यात चंदन मिश्रा को आईसीयू वार्ड के अंदर 5 बदमाशों ने गोली मार दी थी। जिसके बाद चंदन की मौत हो गई। वहीँ इन बदमाशों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमे पांचों बदमाश अस्पताल के उस कमरे में घुसते हुए नजर आए जिसमे चंदन था, वहीँ इसमें सभी बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी।लेकिन अब पांच में से तीन बदमाशों की एक और तस्वीर वायरल हुई है। 

नई तस्वीर हुई वायरल

हत्या करने के बाद जब बदमाश अपनी बाइक पर बैठे तो एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बदमाशों के चेहरों पर कोई खौफ नहीं था। बल्कि, एक बदमाश हाथ में पिस्टल लहराता हुआ दिखाई दिया, मानो वो हत्या का जश्न मना रहा हो। बाइक पर आगे बैठे बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था। जबकि, दो बदमाश पीछे बैठे थे। इनमें बीच में बैठे बदमाश के हाथ में पिस्टल थी। फिलहाल, पुलिस ने चंदन मिश्रा हत्याकांड के पांच आरोपियों में से एक को हिरासत में ले लिया है।

Related Post

ले डूबी पत्नी की बेवफाई! पंखे से लटक कर आत्महत्या का बनाया लाइव Video, बीवी के अफेयर से परेशान होकर दिल्ली के शख्स ने दी जान

जांच में जुटी पुलिस

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस कातिल का नाम तौसीफ रजा उर्फ बादशाह है, जो फुलवारी शरीफ का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, तौसीफ ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसे इस हत्या की सुपारी दी गई थी या फिर तौसीफ ने ही अपनी रंजिश के चलते चंदन की हत्या की।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026