Categories: देश

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में भी दिखाई दे रहा है. आज भारत की प्राइवेट ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं. आइए जानते हैं कि कितनी हुई है कीमत-

Published by sanskritij jaipuria

Nayara Petrol Diesel Price Hike: भारत की मेन प्राइवेट ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने हाल ही में पेट्रोल की कीमतें प्रति लीटर 5 रुपये और डीजल की कीमतें 3 रुपये बढ़ा दी हैं. ये कदम मध्य-पूर्व में हाल ही में हुई अनिश्चितताओं और तेल की ग्लोबल कीमतों में वृद्धि के बाद लिया गया है. कंपनी ने इसका भार कुछ हद तक लोगों पर डाला है.

28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी, जिसके जवाब में ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया. इसके बाद से ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई. इस बढ़ोतरी के बावजूद, भारतीय रिटेल फ्यूल की कीमतें लंबे समय तक स्थिर बनी रही, जिससे प्राइवेट कंपनियों पर दबाव बढ़ गया.

नायरा एनर्जी का रुख

सूत्रों के अनुसार, नायरा एनर्जी, जो भारत में लगभग 6,967 पेट्रोल पंप संचालित करती है, ने इनपुट लागत में वृद्धि के चलते कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया. कंपनी के प्रवक्ता ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. वहीं, Jio-BP और सरकारी कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने अभी तक रिटेल कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है.

बढ़ी हुई कीमतों की डिटेल

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए है, लेकिन ये वृद्धि राज्य और स्थानीय करों (VAT) के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमत में ये वृद्धि 5.30 रुपये तक पहुंच गई है. प्राइवेट कंपनियों को सरकार से कोई मुआवजा नहीं मिलता, जबकि सरकारी कंपनियों को ‘अच्छे कॉर्पोरेट नागरिक’ के रूप में सपोर्ट मिलता है.

Related Post

चार साल से स्थिर रिटेल कीमतें

अप्रैल 2022 से रिटेल पेट्रोल और डीजल की कीमतें सेम हैं. सरकारी कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव होने पर अपने नुकसान और मुनाफे का प्रबंधन स्वयं करती हैं. पिछले सप्ताह इन कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि.

दिल्ली में कीमतें

दिल्ली में प्रीमियम 95-ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत अब 101.89 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि सामान्य पेट्रोल 94.77 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है. औद्योगिक डीजल की कीमत भी 109.59 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है. प्रीमियम पेट्रोल हाई-कंप्रेशन या हाई-परफॉर्मेंस इंजनों के लिए सही होता है, जबकि सामान्य पेट्रोल रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए पर्याप्त है.

 

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026

ROCO फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लें डेट

India Cricket Schedule 2026-27: किक्रेट लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि BCCI ने…

March 26, 2026

Medicine Price Hike: आम आदमी की जेब पर पड़ा भार, बढ़ गए इन 1000 दवाओं के दाम, जानें वजह

Medicine Price Hike: सरकार ने 1 अप्रैल से जरूरी दवाओं की कीमतों में 0.6% बढ़ोतरी…

March 26, 2026

कभी पेट भरना था मुश्किल, अब IPL में चमकने को तैयार है ट्रक ड्राइवर का बेटा! पिता की कहानी सुन रो पड़ेंगे आप

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों का एक अलग ही स्ट्रगल होता है, वो बड़े…

March 26, 2026