Categories: देश

रात के अंधेरे में आसमान से आई रहस्यमयी चीज, भारत के इस हिस्से में फैल गई सनसनी, अनजानी धातु देख पुलिस भी हैरान

Metal Object Falls From Sky: गुरुवार रात महाराष्ट्र के जलगांव जिले के एमआईडीसी इलाके में एक ऐसी घटी जिसने सबको हैरान करके रख दिया। यहां रात के अंधेरे में अचानक आसमान से एक अज्ञात भारी धातु का टुकड़ा जमीन पर आ गिरा। घटना के ठीक बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Published by

Metal Object Falls From Sky: गुरुवार रात महाराष्ट्र के जलगांव जिले के एमआईडीसी इलाके में एक ऐसी घटी जिसने सबको हैरान करके रख दिया। यहां रात के अंधेरे में अचानक आसमान से एक अज्ञात भारी धातु का टुकड़ा जमीन पर आ गिरा। इस टुकड़े का वजन करीब 16 किलो बताया जा रहा है। जैसे ही घटना घटी इसके ठीक बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने फौरन धातु के टुकड़े को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

टीवी 9 के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते के बाद जलगांव प्रांत अधिकारी विनय गोसावी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने उक्त धातु के टुकड़े को जब्त कर लिया है और इस संबंध में एमआईडीसी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह कहां से आया। हालांकि इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

धातु के टुकड़े की जांच कर रही पुलिस

एमआईडीसी थाने के निरीक्षक बबन आव्हाड ने बताया कि यह टुकड़ा कहां से आया और किस धातु से बना है, इसका वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। इसके लिए भूगर्भशास्त्रियों और संबंधित विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। जल्द ही इस भारी धातु के टुकड़े के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। यह टुकड़ा कहां से आया? उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की मदद से इस धातु के टुकड़े के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की लिस्ट में 5 धुरंधरों के बीच मारा-मारी, पुरुष छोड़िए..जानें कितनी पावरफुल महिलाएं शामिल

Related Post

क्या ये उल्कापिंड है?

बता दें कि इस रहस्यमयी घटना के बाद पूरे जलगांव शहर में धीमी आवाजों में यह चर्चा शुरू हो गई कि यह कोई उल्कापिंड है, जबकि कुछ इसे अंतरिक्ष का मलबा बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह टुकड़ा असल में कहां से गिरा और इसकी प्रकृति क्या है।

विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह अंतरिक्ष से गिरा उल्कापिंड है या किसी अन्य गतिविधि से जुड़ा धातु का टुकड़ा।

9 नहीं बल्कि 21 आतंकी ठिकानों…’ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सेना के बड़े अधिकारी ने बताया हमले से पहले बदले गए थे टार्गेट

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026