Categories: देश

कांग्रेस सांसद की चेन छीनने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, अब मिलेगी ऐसी सजा, सपने में भी याद रखेंगी 7 पुश्तें

MP Sudha Chain Snatched: राजधानी दिल्ली की उच्च सुरक्षा वाले चाणक्यपुरी इलाके में सोमवार को सांसद सुधा रामकृष्णन की कीमती चेन छीन ली गई थी। चेन छीनने का मामला अब सुलझ गया है। चेन छीनने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Published by Sohail Rahman

MP Sudha Chain Snatched: राजधानी दिल्ली की उच्च सुरक्षा वाले चाणक्यपुरी इलाके में सोमवार को सांसद सुधा रामकृष्णन की कीमती चेन छीन ली गई थी। चेन छीनने का मामला अब सुलझ गया है। चेन छीनने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सांसद सुधा रामकृष्णन की चेन को भी बरामद कर लिया गया है। सोमवार को सुबह जब वो वॉक करने के लिए निकली थीं, तभी यह घटना हुई थी। जानकारी के मुताबिक, चाणक्यपुरी में सांसद की चेन छीनने के मामले में गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के ओखला का रहने वाला है। पुलिस ने गोल्ड की चेन के साथ-साथ आरोपी की स्कूटी को भी बरामद किया है। आरोपी ने वारदात के समय जो कपड़े पहने हुए थे, पुलिस ने उन कपड़ों को भी बरामद कर लिया है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

इस मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस और दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखने के बाद पुलिस ने पूरा रूट चेक किया। जिसके बाद जाकर आरोपी को पकड़ा गया। चेन झपटमारी की घटना हो जाने के बाद महिला सांसद ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चौंका देने वाली घटना है। अगर देश की राजधानी में उच्च सुरक्षा वाले जोन में एक महिला सुरक्षित रूप से नहीं चल सकती, तो फिर हम और कहां पर सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। 

Related Post

सोमवार को सुधा सुबह करीब 6.15 बजे तमिलनाडु हाउस से मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं थीं, तभी एक बाइक सवार जिसने हेलमेट पहना हुआ था वो विपरीत दिशा से आया और उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।

Tej Pratap Yadav: अपने ही छोटे भाई के खिलाफ तेज प्रताप ने कर दिया शंखनाद, चुनाव खत्म होते ही करेंगे ऐसा काम, चूर-चूर हो जाएगा…

प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

सांसद प्रियंका गांधी ने भी इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि, जिस जगह पर वह टहल रही थीं, वह हाई प्रायोरिटी के पास का इलाका है और आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, इसलिए यह घटना हैरान करने वाली है। दुर्भाग्य से, जब उन्होंने वहां खड़ी पुलिस की गाड़ी से संपर्क किया, तो उन्होंने ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी। अगर एक सांसद के साथ ऐसा होता है, तो आम महिलाओं के साथ जोकि दिल्ली जैसे शहरों में एक रोज की समस्या है, ऐसा होने पर पुलिस को और अधिक ध्यान देना चाहिए।

Bihar Chunav 2025: जदयू के लिए बज रही खतरे की घंटी, कम अंतर से जीती सीटों पर सता रहा है ये डर, हिल सकती है…

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026