Categories: देश

Modi’s Birthday: PM Modi के जन्मदिन पर अनोखा तोहफ़ा, 70 किलो चॉकलेट से बनी जीवंत प्रतिमा

Modi's Birthday: PM Modi के जन्मदिन पर अनोखा तोहफ़ा, 70 किलो चॉकलेट से बनी जीवंत प्रतिमा, प्रतिमा में 55 किलो डार्क चॉकलेट और 15 किलो व्हाइट चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया

Published by Swarnim Suprakash

ओड़िशा से अक्षय महाराणा की रिपोर्ट 
Modi’s Birthday: ओड़िशा के राजधनी भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बेकिंग और पेस्ट्री आर्ट्स के डिप्लोमा छात्रों ने एक ऐसा काम किया है, जो न सिर्फ कला की मिसाल है बल्कि देशभक्ति की भावना से भी जुड़ा है। इन छात्रों ने मिलकर 70 किलो चॉकलेट से प्रधानमंत्री मोदी की सजीव प्रतिमा तैयार की है। 

प्रतिमा में 55 किलो डार्क चॉकलेट और 15 किलो व्हाइट चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया

जानकारी के मुताबिक, इस प्रतिमा को तैयार करने में 55 किलो डार्क चॉकलेट और 15 किलो व्हाइट चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया। डार्क चॉकलेट से मूर्ति की मुख्य आकृति गढ़ी गई, जबकि व्हाइट चॉकलेट से चेहरे के भाव और अन्य बारीकियों को उकेरा गया ताकि प्रतिमा अधिक वास्तविक लगे।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व और विचारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अनूठा तरीका

इस का नेतृत्व प्रशिक्षक राकेश कुमार साहू और रंजन परिड़ा ने किया। दोनों के मार्गदर्शन में 15 छात्रों की टीम ने सात दिनों तक लगातार मेहनत कर इस प्रतिमा को आकार दिया। छात्रों का मानना है कि यह उनके लिए सिर्फ एक आर्ट प्रोजेक्ट नहीं था, बल्कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और विचारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अनूठा तरीका था।

प्रतिमा में प्रधानमंत्री की कुछ प्रमुख योजनाओं को भी प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया

खास बात यह है कि इस प्रतिमा में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार की कुछ प्रमुख योजनाओं को भी प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया है। उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों को प्रतिमा के डिज़ाइन और सजावट में शामिल किया गया है। छात्रों ने केवल एक नेता का चेहरा गढ़ना नहीं चाहते थे, बल्कि उनके काम और विचारों को भी इसमें समाहित करना चाहते थे।

Related Post

Odisha: प्रेम विवाह पर नाराज़गी, जीवित बेटी का हुआ प्रतीकात्मक दाह संस्कार और “श्राद्ध”

संस्थान ‘क्लब चॉकलेट’ का दावा है कि भारत में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की इतनी बड़ी और जीवंत चॉकलेट प्रतिमा बनाई गई है। इससे पहले देश में इस तरह की कोई कलात्मक पहल देखने को नहीं मिली।

क्लब चॉकलेट, भुवनेश्वर में प्रदर्शित की गई है प्रतिमा

यह प्रतिमा फिलहाल क्लब चॉकलेट, भुवनेश्वर में प्रदर्शित की गई है और 17 सितंबर, यानी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर, आम जनता के लिए विशेष रूप से खोली जाएगी। आयोजकों का मानना है कि यह कलाकृति कला प्रेमियों और आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

Ajit Pawar: मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस पर बीड़ में दौड़ेगी रेलगाड़ी

इस प्रोजेक्ट ने उन्हें न केवल कला के नए आयाम छात्रों सिखाए, बल्कि टीमवर्क और समर्पण का महत्व भी समझाया। छात्रों का मानना है कि इस तरह की पहल से यह संदेश जाता है कि युवा देश के नेताओं और उनके कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए नए-नए तरीक़े तलाश रहे हैं।

Swarnim Suprakash

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026