Categories: देश

Maharashtra: महाराष्ट्र में खुलेआम घूम रहा था राक्षस! पहले करता रेप फिर जंगल में…, इस सीरियल किलर का  मामला जान निकल पड़ेंगी महिलाओं की चीखें

Maharashtra News: महाराष्ट्र के जलगाँव जिले से एक जी को झंझोर कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहाँ पुलिस ने एक सीरियल किलर को हिरासत में लिया है। ये शख्स ऐसा है जिसने पिछले एक महीने में दो विवाहित महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर डाली।

Published by Heena Khan

Maharashtra Jalgaon Crime: महाराष्ट्र के जलगाँव जिले से एक जी को झंझोर कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहाँ पुलिस ने एक सीरियल किलर को हिरासत में लिया है। ये शख्स ऐसा है जिसने पिछले एक महीने में दो विवाहित महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर डाली। इतना ही नहीं इस दौरान बेरहम कातिल ने उनके शव जंगल में फेंक दिए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें, आरोपी की पहचान अनिल सदाशिव के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय लोगों ने तीसरी महिला की हत्या की कोशिश करते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। 

इस तरह करता महिला की हत्या

पुलिस का कहना है कि, अनिल सदाशिव का अपराध करने का तरीका बेहद ही ज्यादा खतरनाक था। वहीँ वो पहले शादीशुदा महिलाओं को अपने जाल में फँसाता। वहीँ इस दौरान मीठी-मीठी बातें करके उनसे नज़दीकियाँ बनाता और फिर उन्हें अपने साथ जंगल में ले जाता। इस दौरान वाहन वो महिलाओं को लूटता, उनके साथ घिनौना काम करता और फिर पत्थरों से कुचलकर उनकी बेरहमी से हत्या कर देता। पिछले एक महीने में उसने इसी तरह दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया और अब तीसरी महिला को मौत के घाट उतारने की तैयारी में लगा हुआ था। 

Related Post

तांत्रिकों की बात न सुनना पड़ा भारी! बना डाली ऐसी फिल्म…रातों रात उजड़ गई डायरेक्टर की जिंदगी

बाल-बाल बची जान

तीसरी घटना में भी आरोपी एक महिला को अपने जाल में फँसाकर जंगल ले गया। वहीँ जब वो महिला को मारने की कोशिश कर रहा था, तो वो किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागने में सफल रही। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी अनिल सदाशिव को मौके पर ही पकड़ लिया। जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने अनिल सदाशिव को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम उन पहाड़ी इलाकों और जंगलों में तलाशी अभियान चला रही है जहाँ आरोपी ने पीड़ितों के शवों को फेंका था। पुलिस यह भी जाँच कर रही है कि क्या आरोपी ने दो से ज़्यादा महिलाओं की हत्या की है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026