Categories: देश

बागेश्वर बाबा के जन्मदिन के एक दिन पहले ही मची तबाही,टेंट गिरने से इतने लोगों की मौत,कई श्रद्धालु घायल

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी श्यामलाल कौशल के रूप में हुई है। उनके दामाद राजेश कुमार कौशल ने बताया कि टेंट का लोहे का एंगल सिर पर लगने से श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

Published by Divyanshi Singh

Bageshwar Dham:मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम गढ़ा परिसर में गुरुवार सुबह हुए एक दुखद हादसे में टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि 3 से 4 अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद हुआ, जब श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे। 

अयोध्या का रहने वाला है मृतक

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी श्यामलाल कौशल के रूप में हुई है। उनके दामाद राजेश कुमार कौशल ने बताया कि टेंट का लोहे का एंगल सिर पर लगने से श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में खुद राजेश कुमार कौशल और सौम्या, पारुल और उन्नति समेत परिवार के 3 से 4 अन्य सदस्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच शुरू

राजेश ने बताया कि वे अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ बुधवार रात अयोध्या से बागेश्वर धाम पहुंचे थे। शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है और वे गुरुवार सुबह उनके दर्शन करने आए थे। जिला अस्पताल के डॉ. नरेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक को बागेश्वर धाम से लाया गया था और परिजनों ने बताया है कि टेंट गिरने से हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post

शेड में भरा था बारिश का पानी

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि हम सभी स्टेज के पास खड़े थे, बारिश हो रही थी। ऐसे में बारिश से बचने के लिए हम टेंट में आ गए। पानी भरने से टेंट गिर गया। इससे भगदड़ मच गई और करीब 20 लोग टेंट के नीचे दब गए। यह हादसा बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जन्मोत्सव से पहले हुआ, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।

कूरियर देने आए डिलीवरी बॉय ने 25 साल के महिला का किया रेप, फिर लिया सेल्फी, लिखा ऐसा मैसेज देख पुलिस भी दंग

हिमाचल में मानसून ने मचाई 407 करोड़ की तबाही, मौत के आकड़े जान फट जाएगा कलेजा

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026