Categories: देश

स्कूल में बच्ची से बर्बरता! पहले सुइयां चुभोई, फिर गले में बेल्ट बांधकर… पूरा मामला जान कांप जाएंगे

बच्ची की फुआ रीना देवी ने आरोप लगाया कि बच्ची को स्कूल संचालक अनिल यादव के भतीजे अन्नू कुमार ने बेरहमी से पीटा। पहले उसे बेल्ट से मारा, फिर गर्दन से बांधकर टांग दिया और उसके हाथों में सीरिंज की सुई चुभाई।

Published by Ashish Rai

Bihar news: बिहार के मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौरा कबियाही पंचायत के नया गांव स्थित एक निजी स्कूल में पांच साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद उसके हाथ-पैर में सुई चुभोकर घायल किया गया। पीड़िता की हालत नाजुक है और उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://www.inkhabar.com/world/terrorist-hafiz-saeed-son-talha-saeed-got-angry-on-bilawal-bhutto-said-he-is-not-a-real-muslim-india-pakistan-terrorism-13389/

छह माह पहले हॉस्टल में कराया था भर्ती

पीड़िता की मां प्रियंका देवी ने बताया कि उन्होंने छह महीने पहले अपनी दो बेटियों का नामांकन नया गांव के मां शारदे पब्लिक स्कूल में कराया था। शनिवार रात जब वह हटिया में स्थित अपनी नाश्ते की दुकान पर थीं, तभी स्कूल संचालक बच्ची को गंभीर हालत में दुकान के पास छोड़कर चला गया। जब उन्होंने अपनी बेटी को देखा तो वह दर्द से कराह रही थी और उसके शरीर पर कई जगह चोट और सूजन के गहरे निशान थे। तुरंत परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

Related Post

स्कूल संचालक के भतीजे ने की पिटाई

बच्ची की फुआ रीना देवी ने आरोप लगाया कि बच्ची को स्कूल संचालक अनिल यादव के भतीजे अन्नू कुमार ने बेरहमी से पीटा। पहले उसे बेल्ट से मारा, फिर गर्दन से बांधकर टांग दिया और उसके हाथों में सीरिंज की सुई चुभाई। उन्होंने बताया कि पीड़िता और उसकी बहन स्लेट की लेकर झगड़ रही थी। इसी बात को लेकर अन्नू कुमार ने गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद स्कूल संचालक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया।

 घटना की सूचना मिलते ही शंकरपुर थाना प्रभारी रोशन कुमार ने फौरन पुलिस टीम को अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि लड़की के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों के आवेदन का इंतजार कर रही है। आवेदन मिलते ही मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.inkhabar.com/india/ram-vilas-paswan-son-chirag-paswan-tells-the-story-behind-how-he-rejoined-bjp-13450/

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026