Categories: देश

जुलाई के पहले दिन ही पीएम मोदी ने दी सबसे बड़ी खुशखबरी, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को थोड़ी राहत मिल सकती है, जो बड़ी मात्रा में कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।

Published by Divyanshi Singh

LPG Cylinder:ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपये की कटौती की गई है। ये नई दरें 1 जुलाई यानी आज से पूरे देश में लागू होंगी। जिसके बाद आज से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1665 रुपये हो जाएगी। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को थोड़ी राहत मिल सकती है, जो बड़ी मात्रा में कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर अपनी पुरानी कीमतों पर ही उपलब्ध रहेंगे।

गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन

आपको बता दें कि तेल कंपनियों ने इससे पहले 1 जून को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया था. इस दौरान 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कमी की गई थी. जिसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1723.50 रुपये हो गई है. जबकि पहले इसकी कीमत 1747.50 रुपये थी।

Related Post

कीमतों की समीक्षा

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों, रुपये की स्थिति और अन्य बाजार स्थितियों के आधार पर इनके दामों में बदलाव करती हैं. मई 2024 में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई थी. लगातार दो महीनों में हुई यह कमी बाजार के लिए राहत भरी मानी जा रही है, खासकर रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री जैसे सेक्टर के लिए।

हार्ट अटैक नहीं इस मीटर ने ले-ली शेफाली जरीवाला की जान! केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, हो जाएं सावधान कहीं आपका भी न लग जाए नंबर, डॉक्टर्स ने चेताया

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: lpg cylinder

Recent Posts

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026

IPL 2026: सिर्फ डांस नहीं, बोनस भी! जानें आईपीएल चीयरलीडर्स की सैलरी और एक्स्ट्रा कमाई का पूरा हिसाब

Cheerleaders Salary in IPL: अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती…

March 28, 2026

Shri Ram Footprints : क्या है श्रीराम के चरण के चिह्नों का महत्व? छिपे 48 दिव्य रहस्य, जानिए दिव्य संकेत

Shri Ram Footprints :  भगवान श्रीराम के चरणों में अंकित 48 दिव्य चिह्नों का विशेष…

March 28, 2026

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, अंतिम विदाई में गूंजे नारे

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद…

March 28, 2026