Categories: देश

क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश का कनॉट प्लेस किसे कहते है और क्या है इसके पीछे की वजह!

Connaught Place of Uttar Pradesh : जैसा की सभी को पता है कि दिल्ली में एक जगह है जिसे कहते हैं कनॉट प्लेस काफी फेमस है, लेकिन क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश के एक शहर में ऐसी जगह है जिसे यूपी का कनॉट प्लेस कहा जाता है.

Published by sanskritij jaipuria

Connaught Place of Uttar Pradesh : भारत में बाजार केवल खरीदारी के स्थान नहीं होते, बल्कि वे किसी शहर की संस्कृति, इतिहास भी होते हैं. दिल्ली का कनॉट प्लेस एक ऐसा ही फेमस बाजार है, जो अपनी शॉपिंग, खानपान और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है. उत्तर प्रदेश में भी एक ऐसा बाजार है, जिसे प्रदेश का “कनॉट प्लेस” कहा जाता है. ये बाजार है- लखनऊ का हजरतगंज.

हजरतगंज बाजार लखनऊ का सबसे पुराना बाजार है. यहां न केवल खरीदारी के लिए बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी बहुत कुछ देखने को मिलता है. ये बाजार लखनऊ के दिल में स्थित है और अपनी खूबसूरत वास्तुकला के कारण राज्य का एक प्रमुख आकर्षण है.

हजरतगंज का ऐतिहासिक महत्व

हजरतगंज का इतिहास अवध के नवाबों के शासनकाल तक जाता है. नवाबों ने इस क्षेत्र को विकसित किया, लेकिन अंग्रेजों के शासन में इसे माडर्न रूप दिया गया. ब्रिटिश वास्तुकला और चौड़ी सड़कें हजरतगंज की पहचान बन गईं. 

Related Post

हजरतगंज को कनॉट प्लेस क्यों कहा जाता है?

हजरतगंज को कनॉट प्लेस से इसलिए तुलना की जाती है क्योंकि दोनों बाजारों की विशेषताएं काफी समान हैं. यहां की चौड़ी सड़कें, शैली की इमारतें, बड़े ब्रांड्स के शोरूम, कैफे और रेस्तरां इसे दिल्ली के कनॉट प्लेस के समान बनाते हैं. साथ ही, हजरतगंज में पुस्तकालय और थिएटर भी हैं, जो इसे सिर्फ एक बाजार नहीं बल्कि मनोरंजन का केंद्र भी बनाते हैं.

हजरतगंज में क्या खास है?

 खरीदारी: यहां आपको अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ-साथ लखनऊ के फेमस चिकन कढ़ाई और स्थानीय हस्तशिल्प भी मिलते हैं.
 खाना: अवध की मशहूर बिरयानी, कबाब और पारंपरिक मिठाइयां हजरतगंज की शान हैं.
 अनुभव: पुराने काल के ब्रिटिश स्थापत्य की छटा के बीच चलना एक अलग ही अनुभव होता है, जो इतिहास की झलक देता है.
 संस्कृति: सालभर यहां कई सांस्कृतिक और त्योहारी कार्यक्रम होते रहते हैं, जो बाजार को और भी जीवंत बना देते हैं.

हजरतगंज सिर्फ लखनऊ का एक बाजार नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक केंद्र है. इसकी खासियत और आकर्षण इसे उत्तर प्रदेश का कनॉट प्लेस बनाता है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026