Categories: देश

कथावाचक के बाद महिला टीचर जातिवाद की शिकार, गांव का नाम सुनते ही ‘चोटी काटने’ की धमकी, फिर हुआ असली कांड

India Caste Conflict: उत्तर प्रदेश के इटावा में यादव कथावाचकों के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले ने पूरे देश को झंझोर कर रख दिया है। वहीँ कथावाचनमालमे में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Published by Heena Khan

India Caste Conflict: उत्तर प्रदेश के इटावा में यादव कथावाचकों के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले ने पूरे देश को झंझोर कर रख दिया है। वहीँ कथावाचनमालमे में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष इस मामले को लेकर राजनीति में जुट गया है। इसी बीच एक महिला भी जातिवाद का शिकार हुआ। दरअसल, इटावा का दंदरपुर पूरे देश में मशहूर है। इस गांव की रहने वाली रेनू दुबे पास के ही एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। कथावाचकों के साथ हुई बदसलूकी के पूरा यादव समाज आक्रोश में है।

गाँव का नाम सुनते ही भड़के यादव लोग

दरअसल, इटावा के महेवा ब्लॉक के दंडरपुर गांव में रहने वाली एक विधवा टीचर रेनू दुबे कथावाचकों के साथ हुई घटना से बेहद आहत हैं। कथावाचकों के साथ हुई बदसुलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर अब पानी की तरह फ़ैल चूका है। वहीँ इसी बीच रेनू दुबे अपने स्कूल पहुंचीं, जहां से उन्हें खितौरा गांव भेज दिया गया। जब रेनू वहां पहुंचीं तो वहां मौजूद यादव समाज के लोगों ने उनके साथ बदसुलूकी की। इस दौरान कुछ लोगों ने महिला से उनका नाम और गांव पूछा। इस दौरान महिला ने अपना नाम रेनू दुबे बताया वैसे ही जब महिला ने अपने गांव का नाम बताया वैसे ही लोग भड़क उठे। उसने बताया कि में दंडरपुर गाँव से हूँ। इसके बाद यादव समाज के लोगों ने महिला से कहा कि आपके गांव में ब्राह्मणों द्वारा जो घटना घटी है, वह बहुत गलत है।

महिला के साथ की बदसुलूकी

इस दौरान लोगों ने महिला से पूछा कि अगर हम आपकी चोटी काट दें तो आपको कैसा लगेगा। इसके बाद जब रेनू तिवारी अपने घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। मीडिया को इस बात की जानकारी होने के बाद एक क्षेत्रीय अखबार ने इस खबर को प्रकाशित किया। जब स्कूल प्रबंधक जो यादव समुदाय से हैं, को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने रेनू दुबे को फोन करके साफ कह दिया कि अब आपको स्कूल आने की जरूरत नहीं है। इसके बाद से रेनू दुबे और उनकी 12 साल की बेटी स्कूल नहीं जा रही हैं। अब रेनू दुबे के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

Heena Khan
Published by Heena Khan
Tags: UP News

Recent Posts

Aadhaar Photo Update: आधार कार्ड में चेंज कराने जा रहे फोटो, तो गलती से भी न भूलें ये चीज

Aadhaar Photo Update: अगर आपके आधार कार्ड में पुरानी फोटो लगी है और आपको उसे…

February 6, 2026

Delhi Metro: कल सुबह मेट्रो से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, ब्लू लाइन पर कुछ घंटों तक बदला रहेगा ट्रेनों का समय

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रों से ट्रेवल करने वालों के लिए एक खबर है. कल…

February 6, 2026

Agni-3 Missile: पूरा पाकिस्तान तो चीन के कई शहर तक ‘अग्नि-3’ कर सकता है हमला, जानें इस मिसाइल की खासियत

Agni-3 Missile: भारत ने आज यानी 6 फरवरी को ‘अग्नि-3’ नाम की बैलिस्टिक मिसाइल का…

February 6, 2026

Viral Video: ग्रेटर नोएडा के अपार्टमेंट में कुत्ता बना विवाद, वायरल वीडियो से मची हड़कंप, पुलिस तक पहुंचा मामला

Greater Fight Over Dog Viral Video: ग्रेटर नोएडा की अपार्टमेंट सोसाइटी में दो महिलाओं के…

February 6, 2026

iPhone 18 Leaks: अब कैसा आएगा iPhone 18, क्या बदलेगा लुक? लीक में हो गया खुलासा…!

iPhone 18 Pro Max leaks: जो लोग एप्पल के अगले फ्लैगशिप फोन का इंतजार कर…

February 6, 2026