Categories: देश

Kalkaji Murder Case: ऐसा क्या हुआ कि BJP पर आगबबूला हुई AAP, हिन्दू आस्था पर हमला बताते हुए भयंकर लपेटा!

Delhi kalkaji mandir news: आप नेता ने कहा कि यह घटना न केवल चिंता का विषय है, बल्कि भाजपा सरकार की विफलता भी है।

Published by Ashish Rai

Delhi News: दिल्ली में पुजारी की हत्या के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार होने के बावजूद कालकाजी मंदिर के पुजारी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह सिर्फ़ हत्या ही नहीं, बल्कि हमारी आस्था पर हमला भी है। यह सब भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस की नाकामी के कारण हुआ।

दरअसल, शनिवार (30 अगस्त) को आप विधायक अनिल झा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दरम्यान कहा, “भाजपा पूरे देश में धार्मिक उन्माद फैलाती है, हालाँकि दिल्ली में धर्म की रक्षा कर रहे पुजारी की जान नहीं बचा पाई। दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हत्या, लूट, चोरी, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं क्योंकि कानून-व्यवस्था अक्षम लोगों के हाथों में है।”

BJP-नीतीश को Tejashwi ने खूब ललकारा, बोले- ‘Lalu Yadav जब नहीं झुके तो उनका लईकवा भी नहीं डरेगा’

‘आप कानून-व्यवस्था को लेकर चिंतित’ Kalkaji Temple Murder

अनिल झा ने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर बेहद चिंतित है। केंद्र और दिल्ली में भाजपा की सरकार है। एमसीडी, कैंटोनमेंट बोर्ड, एनडीएमसी, डीडीए और एलजी, सभी भाजपा के अधीन हैं। भाजपा खुद को धर्म की सबसे बड़ी पैरोकार मानती है। वह मंदिरों के लिए आंदोलन करती रही है, मंदिरों को बचाने और पुजारियों को बनाए रखने की कोशिश करती रही है। इसके बावजूद, आज देश की राजधानी दिल्ली में ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि भाजपा सरकार की बुद्धि जवाब दे रही है।” ‘यह घटना चिंता का विषय है’

Related Post

आप नेता ने आगे कहा, “प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर नई दिल्ली से मात्र 6-7 किलोमीटर दूर है। दुर्गा पूजा के दौरान हज़ारों-लाखों लोग कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आते हैं। भाजपा हमेशा से दावा करती रही है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ है। इसके बावजूद, कालकाजी मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना न केवल चिंता का विषय है, बल्कि भाजपा सरकार की विफलता भी है। दिल्ली पुलिस के ख़ुफ़िया तंत्र और स्थानीय सूचना तंत्र ने घटना की आशंका होने के बावजूद सुरक्षा में ढिलाई बरती और कालकाजी मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। यह मामला बेहद चौंकाने वाला है।”

दिल्ली पुलिस के रवैये पर उठे सवाल

अनिल झा ने दिल्ली पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा, “अभिषेक धारिया पूर्वी दिल्ली के डीसीपी हैं। 25 लाख रुपये की फिरौती मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिषेक धारिया ने कहा था कि इसमें लॉरेंस बिश्नोई ‘साहब’ का नाम आया है। यह दिल्ली पुलिस का मानसिक दिवालियापन है। दिल्ली की कानून-व्यवस्था अक्षम लोगों के हाथों में है।”

भाजपा कानून-व्यवस्था का दिखावा कर रही है

उन्होंने कहा, “एक तरफ बीजेपी दावा करती है कि वह धार्मिक आस्था से पीछे नहीं हट सकती और दूसरी ओर इनके राज में मंदिर का पुजारी, गुरुद्वारे का ग्रंथी, मस्जिद का मौलाना और चर्च का पादरी सेफ नहीं है। तो क्या भाजपा यूपी से लेकर दिल्ली तक मजबूत कानून व्यवस्था के झूठे दावे ही कर रही है?”

‘अमेरिका ने BJP के मुंह पर भी टैरिफ लगा दिया है’, ऐसा क्यों बोले Akhilesh Yadav, मचेगा सियासी बवाल!

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

This is test post

This is test post

March 16, 2026

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग ने लागू की आचार संहिता; इस दिन आएंगे नतीजे

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू…

March 16, 2026