Categories: देश

Jagdeep Dhankhar Resignation: पहले नहीं दिया सम्मान और अब…जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्ष का ड्रामा शुरू, पूर्व उपराष्ट्रपति को भेजा विदाई रात्रिभोज का न्योता

Opposition Farewell Dinner: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्ष लगातार उन्हें विदाई देने की मांग कर रहा है। लेकिन सरकार इसपर राजी नहीं हो रही है, इस बीच विपक्ष ने जगदीप धनखड़ को विदाई रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है।

Published by Sohail Rahman

Jagdeep Dhankhar Resignation: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई, 2025) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र भेजा और कहा कि वह तुरंत पद छोड़ देंगे। उनके इस अचानक फैसले ने सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों को चौंका दिया। इस बीच, विपक्षी दलों ने अपने पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को विदाई रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है। विपक्षी दलों ने उन्हें यह निमंत्रण पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के कुछ दिनों बाद दिया है।

मानसून सत्र के पहले दिन ही जगदीप धनखड़ का इस्तीफा

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इस वक्त देश की संसद का मानसून सत्र चल रहा है। मानसून सत्र सोमवार (21 जुलाई, 2025) से शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यसभा के सभापति के रूप में भी उपस्थित हुए। हालांकि, पिछले सप्ताह राजनीतिक गलियारों में काफी उथल-पुथल मची रही। फिर अचानक जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया।

Related Post

देश से बड़ा कुछ नहीं! हाथ गवांने के बाद भी पाक सेना को दिखाया जहन्नुम का नजारा, कारगिल युद्ध में ऐसे सीना तान खड़े रहे…

विपक्ष ने उठाए सवाल

राज्यसभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक में विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। विपक्ष का कहना था कि 74 वर्षीय धनखड़ को राज्यसभा में अपना विदाई भाषण देने का भी मौका नहीं मिला। इस मुद्दे को और तूल देने के लिए विपक्षी दलों ने एक विशेष विदाई रात्रिभोज का आयोजन किया है, जिसमें पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को औपचारिक रूप से विदाई दी जा सकती है।

वहीं, शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को भारतीय चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को निर्वाचन अधिकारी (आरओ) नियुक्त किया है।

Bihar Chunav 2025: RJD में हुआ बड़ा बदलाव, लालू यादव ने पार्टी में ‘बहू’ और ‘ससुर’ को दे दिया बड़ा तोहफा…क्या इससे 2025 में राजद…

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

सभी व्यापार समझौतों की जननी – भारत-ईयू के लिए एक विशाल छलांग

नई दिल्ली, जनवरी 30: भारत और ईयू मिलकर 2 अरब लोगों, वैश्विक जीडीपी का 25% और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा हैं। दोनों देशों के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक विशाल कदम है। जबकि व्यापार चर्चा लगभग दो दशकों से हो रही थी, 2022 से अधिक गहन चर्चा शुरू हुई और 27 जनवरी 2026 को संपन्न हुई। भू-राजनीतिक और रणनीतिक प्रभाव डॉ. विकास गुप्ता, सीईओ और मुख्य निवेश रणनीतिकार, ओमनीसाइंस कैपिटल के अनुसार भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की स्थिति को देखते हुए, भारत-ईयू एफटीए प्रतीकात्मक है क्योंकि भारत अमेरिका को निर्यात की जाने वाली अधिकांश वस्तुओं के लिए अन्य बाजार खोजने में सक्षम है। इसे चीन पर निर्भरता कम करने के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पुनर्गठन पहलों के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए। यह समझौता अमेरिका को पीछे धकेलेगा और दिखाता है कि भारत कृषि और डेयरी तक पहुंच पर समझौता नहीं करेगा क्योंकि बड़ी किसान आबादी इन क्षेत्रों पर निर्भर है। सकारात्मक रूप से लिया जाए तो यह दर्शाता है कि भारत उच्च-स्तरीय उत्पादों, जैसे वाइन, या विशिष्ट कृषि उत्पादों, जैसे कीवी आदि तक पहुंच देने के लिए तैयार है। यह एक टेम्पलेट हो सकता है जिसके साथ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता हो सकता है। समझौते की मुख्य विशेषताएं ईयू के दृष्टिकोण के अनुसार, ईयू द्वारा निर्यात की जाने वाली 96% वस्तुओं पर कम या शून्य टैरिफ होगा, जबकि भारतीय दृष्टिकोण यह है कि 99% भारतीय निर्यात को विशेषाधिकार प्राप्त पहुंच मिलेगी। लाभान्वित होने वाले प्रमुख क्षेत्र फुटवियर, चमड़ा, समुद्री उत्पाद और रत्न-आभूषण एफटीए से कई भारतीय क्षेत्रों को लाभ होने की संभावना है। ईयू लगभग 100 अरब डॉलर मूल्य के फुटवियर और चमड़े के सामान का आयात करता है। वर्तमान में, भारत इस श्रेणी में ईयू को लगभग 2.4 अरब डॉलर का निर्यात करता है। समझौता लागू होने के तुरंत बाद टैरिफ को 17% तक उच्च से घटाकर शून्य कर दिया जाएगा। इससे समय के साथ भारतीय कंपनियों को बड़ा बाजार हिस्सा हासिल करने में सहायता मिलनी चाहिए। एक अन्य क्षेत्र समुद्री उत्पाद है (26% तक टैरिफ कम किए जाएंगे) जो 53 अरब डॉलर का बाजार खोलता है जिसका वर्तमान निर्यात मूल्य केवल 1 अरब डॉलर है। रत्न और आभूषण क्षेत्र जो वर्तमान में ईयू को 2.7 अरब डॉलर का निर्यात करता है, ईयू में 79 अरब डॉलर के आयात बाजार को लक्षित कर सकेगा। परिधान, वस्त्र, प्लास्टिक, रसायन और अन्य विनिर्माण क्षेत्र परिधान और वस्त्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां भारत को शून्य टैरिफ और 263 अरब डॉलर के ईयू आयात बाजार तक पहुंच मिल सकती है। वर्तमान में, भारत ईयू को 7 अरब डॉलर का निर्यात करता है। यह इस क्षेत्र में भारतीय निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़ावा हो सकता है। प्लास्टिक और रबर एक अन्य ईयू आयात बाजार है जिसकी कीमत 317 अरब डॉलर है जिसमें भारत की वर्तमान हिस्सेदारी केवल 2.4 अरब डॉलर है। रसायन एक अन्य क्षेत्र है जो 500 अरब डॉलर के ईयू आयात बाजार के लायक है जहां भारत को विशेषाधिकार प्राप्त पहुंच मिलती है।…

January 30, 2026

एसएससी एमटीएस हवलदार सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी, यहां जानें परीक्षा की तारीख और डाउनलोड करने का तरीका

SSC MTS exam date 2026: भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कुल…

January 30, 2026

UPSC IPS Story: कौन है IPS आकाश कुलहरि, जिन्होंने पहली बार में क्रैक किया UPSC, जानें उनकी कहानी

UPSC IPS Story: IPS आकाश कुलहरि की कहानी दिखाती है कि कमजोर शुरुआत भी सफलता…

January 30, 2026