Categories: देश

Independence Day 2025: 78वां या 79वां स्वतंत्रता दिवस? सॉल्व हो गया पजल, उत्तर सुन घूम जाएगा माथा

Independence Day 2025: भारत अपना अगला स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, एक जाना-पहचाना सवाल फिर से उठ खड़ा हुआ है। क्या यह 78वाँ स्वतंत्रता दिवस है या 79वाँ?

Published by Divyanshi Singh

Independence Day 2025: भारत को 15 अगस्त 1947 को एक लंबे संघर्ष के बाद ब्रिटिश  शासन से आज़ादी मिली थी। यह दिन उन स्वतंत्रता सेनानियों और आम भारतीयों के लिए याद किया जाता है जिन्होंने एकजुट होकर अंग्रेजों से देश को वापस छीनने में कामयाबी हासिल की। इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हैं, उसके बाद राष्ट्रगान का भव्य गायन और राष्ट्र के नाम संबोधन होता है। लोग भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित करते हैं।

जबकि भारत अपना अगला स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, एक जाना-पहचाना सवाल फिर से उठ खड़ा हुआ है। क्या यह 78वाँ स्वतंत्रता दिवस है या 79वाँ?

भारत 2025 में 78वाँ या 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाएगा?

यह चर्चा दो मान्यताओं पर केंद्रित है कि इस दिन की गणना कब से कि जा रही है। अगर इस दिन की गणना 15 अगस्त, 1947 से की जा रही है जब भारत को स्वतंत्रता मिली थी तो भारत 15 अगस्त 2025 को अपनी स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ मना रहा होगा। वहीं अगर इसकी गणना उस दिन से कि जा रही है जब भारत ने एक साल बाद अपनी पहली वर्षगांठ मनाई गई थी तो फिर देश 78वाँ स्वतंत्रता दिवस मनायेगा। 

Related Post

पीएमओ के पत्र में की गई पुष्टि

आधिकारिक चैनलों के अनुसार, यह निश्चित है कि भारत अपना 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा प्रकाशित प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक पत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि देश अपना 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। 

पत्र में कहा गया है कि “भारत अपने 79वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी कर रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी नागरिकों से 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से उनके संबोधन के लिए अपने विचार और सुझाव देने का आह्वान किया है।”

Tej Pratap Yadav: अपने ही छोटे भाई के खिलाफ तेज प्रताप ने कर दिया शंखनाद, चुनाव खत्म होते ही करेंगे ऐसा काम, चूर-चूर हो जाएगा…

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026