Categories: देश

Indian Railways: कब-कब ट्रेन का रिजर्वेशन नहीं करवा सकेंगे, रेलवे ने जारी की एडवाइजरी; फटाफट नोट कर लें टाइमिंग

Indian Railway News: इस स्टोरी में हम बताने जा रहे हैं भारतीय रेलवे की ताजा एडवाइजरी के बारे में, क्योंकि 6 घंटे तक रेलवे आरक्षण समेत कई सुविधाएं बंद रहेंगी.

Published by JP Yadav

Railway News: अगर आप भी ट्रेन का सफर करते हैं और टिकट रिजर्वेशन कराने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. रिजर्वेशन  से पहले भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा जारी ताजा एडवाइजरी भी जान लीजिए. इसमें बताया गया है कि रेलवे का रिजर्वेशन कब, कितनी तारीख और कितने बजे तक बंद रहेगा. ऐसे में लोग ट्रेन टिकट का रिजर्वेशन नहीं करा सकेंगे. 

भारतीय रेलवे (Indian Railway)  ने हाल ही एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें साफ-साफ कहा गया है कि 1-2 नवंबर की मध्य रात्रि को टिकट रिजर्वेशन कराने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ेगा. कुल मिलाकर ट्रेन का टिकट नहीं हासिल कर पाएंगे. इस तरह नवंबर महीने के पहले ही दिन/तारीख को ट्रेन यात्रियों को रेलवे टिकट बुकिंग रिजर्वेशन में दिक्कत आने वाली है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, टिकट बुकिंग रिजर्वेशन के साथ-साथ पूछताछ करने और  फिर  पीएनआर स्टेटस चेक करने में परेशानी आने आएगी. इसके अलावा टिकट कैंसिलेशन, करंट टिकट बुकिंग और चार्टिंग में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. 

6 घंटे तक IRCTC ऐप और वेबसाइट भी रहेगी बंद!

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 1-2 नवंबर को रेलवे का टिकट बुकिंग रिजर्वेशन (Indian Railway IRCTC ticket booking) बंद रहेगा. 6 घंटे तक IRCTC ऐप और वेबसाइट भी ठप रहेगी. इसके चलते न केवल टिकट रिजर्वेशन बंद रहेगा, बल्कि रेलवे से संबंधित कोई भी जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पाएगी. बताया जा रहा है कि शनिवार (1 नवंबर, 2025) की देर रात से लेकर रविवार (2 नवंबर, 2025) को सुबह रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम से लेकर पूछताछ समेत अन्य सेवाएं करीब 6 घंटे के लिए बंद रहेगी. 

क्या-क्या रहेगा बंद

  1. रेलवे टिकट बुकिंग रिजर्वेशन
  2. पूछताछ
  3. टिकट कैंसिलेशन
  4. करंट टिकट बुकिंग
  5. चार्टिंग
  6. पीएनआर स्टेटस
  7. IRCTC की वेबसाइट काम करेगी
  8. रेलवे से जुड़े ऐप भी बंद रहेंगे
  9. पूरा रेलवे सिस्टम ठप रहेगा

आखिर क्यों रहेगी IRCTC ऐप और वेबसाइट ठप

भारतीय रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कोलकाता स्थित IRCTC और CRIS के सर्वर में डेटा कंप्रेशन और तकनीकी अपग्रेडेशन के काम के चलते 1-2 नवंबर की मध्य रात्रि को यह शटडाउन रहने वाला है. रेलवे इस दौरान तकनीकी गड़बड़ियों को कम करने और बेहतर अनुभव देने के लिए इस तरह से एक्सरसाइज करेगा. इससे बुकिंग प्रक्रिया तेज होगी और डेटा सिक्योरिटी में सुधार होगा.  सर्वर डाउन होने की दिक्कत भी दूर होगी. मेंटिनेंस वर्क से रेलवे के डेटाबेस जैसे पीएनआर फाइलें और रिजर्वेशन रिकॉर्ड्स अधिक सुरक्षित होंगे. 

कौन-कौन सी सर्विस रहेगी बंद?

1 नवंबर की रात 11:45 बजे से लेकर 2 नवंबर की सुबह 5:30 बजे तक आप  IRCTC वेबसाइट और ऐप से न तो टिकटों की बुकिंग कर पाएंगे और न ही कैंसिल. प्लेटफॉर्म पर टिकट काउंटर से भी टिकटों की बुकिंग, पूछताछ नहीं हो सकेगी. 139 पूछताछ सिस्टम भी बंद रहेगा. करंट रिजर्वेशन और चार्टिंग सिस्टम भी इस दौरान ठप रहेगा. PRR स्टेटस भी चेक नहीं कर पाएंगे. Railway के विभिन्न मोबाइल ऐप्स और प्राइमस एप्लिकेशन भी इस दौरान काम नहीं करेंगे.

JP Yadav

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026