Categories: देश

BJP नेता नहीं सह सका बेइज्जती? सीनियर अधिकारी को घसीट-घसीटकर धोया, Video देख तिलमिलाया विपक्ष, फिर जो हुआ…

BJP Odisha: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहाँ सोमवार को जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर अटैक कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को तुरंत हिरासत  में ले लिया है।

Published by Heena Khan

BJP Odisha: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहाँ सोमवार को जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर अटैक कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को तुरंत हिरासत  में ले लिया है। इस हमले के बाद आरोप लगाए जा रहे हैं कि आयुक्त ने बीजेपी नेता के साथ बदसलूकी की थी। वहीँ मारपीट का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही कारण है कि ओडिशा प्रशासनिक सेवा संघ ने घटना के विरोध में सामूहिक अवकाश की घोषणा की गई है।

विपक्ष हुआ हमलावर

वहीँ अब इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। जिसके चलते कई राजनीतिक दल अब सवाल उठा रहे हैं। वहीँ, भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीना ने इस बात की जानकारी दी कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान जीवन राउत, रश्मि महापात्रा और देबाशीष प्रधान के रूप में हुई है। वहीँ अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद सभी अधिकारियों में अलग ही आक्रोश है। यही कारण है कि हमले के बाद ओएएस ने सामूहिक अवकाश लेकर विरोध जताया। इतना ही नहीं बल्कि नगर निगम कर्मचारियों और विपक्षी बीजू जनता दल पार्टी के पार्षदों ने विरोध जताया। ओडिशा प्रशासनिक सेवा संघ (ओएएस) ने हमले के विरोध में मंगलवार से सामूहिक अवकाश की घोषणा की है।

Related Post

इस वजह से भड़के बीजेपी नेता

दरअसल हुआ कुछ यूँ कि, सोमवार को जनसुनवाई के दौरान बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को निशाना बनाया गया, जब कुछ लोग उनके चैंबर में घुस आए और उनका कॉलर पकड़ लिया। हमलावरों द्वारा आयुक्त को लात मारने और सिर पर वार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शुरुआती रिपोर्टों में अधिकारी पर भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान या “जगभाई” का अपमान करने का आरोप लगाया गया है, जिसे उनके समर्थकों द्वारा हमले का कारण माना जाता है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026