Categories: देश

ट्रेन का किराया होगा कम! 10 ट्रेनों में सस्ता टिकट, जानिए क्या है रेलवे की प्लानिंग?

Train Ticket: लाखों ट्रेन यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे ने आखिरकार यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर एक बड़ा फैसला लिया है. अप्रैल के बीच से देश भर की 10 प्रमुख ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटा दिया जाएगा.

Published by Mohammad Nematullah

Train Ticket: लाखों ट्रेन यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे ने आखिरकार यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर एक बड़ा फैसला लिया है. अप्रैल के बीच से देश भर की 10 प्रमुख ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटा दिया जाएगा. इससे इन ट्रेनों के किराए में भी कमी आएगी, जिससे आम यात्रियों पर वित्तीय बोझ कम होगा. खास बात यह है कि अब ये सभी ट्रेनें रेगुलर एक्सप्रेस ट्रेनों के तौर पर चलेंगी और इनके ट्रेन नंबर भी बदल दिए जाएंगे.

यह नई व्यवस्था रेलवे द्वारा 13 से 16 अप्रैल के बीच लागू की जाएगी. जिन ट्रेनों से सुपरफास्ट टैग हटाया जा रहा है, उनमें प्रयागराज रामबाग से हावड़ा तक चलने वाली विभूति एक्सप्रेस और हावड़ा से प्रयागराज जंक्शन होते हुए कालका तक चलने वाली नेताजी एक्सप्रेस शामिल है. विभूति एक्सप्रेस रामबाग और हावड़ा के बीच 31 स्टेशनों पर रुकती है, जबकि नेताजी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन सहित कुल 38 स्टेशनों पर रुकती है.

RSS Chief Mohan Bhagwat: मोहन भागवत ने ब्राह्मणों को लेकर दिया बयान, संघ प्रमुख के लिए कही ऐसी बात

इसके अलावा हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस और हावड़ा-जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें, जो वाराणसी और लखनऊ के रास्ते चलती है. उन्हें भी सुपरफास्ट कैटेगरी से हटाया जा रहा है. इन ट्रेनों के स्टॉपेज की संख्या काफी ज़्यादा है, जिसके कारण इनका यात्रा का समय रेगुलर एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर हो जाता था.

Related Post

ट्रेन का नाम    पुराना नंबर    नया नंबर    प्रभावी तिथि

  • प्रयागराज-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस    12334    13048    14 अप्रैल
  • हावड़ा-प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस    12333    13047    13 अप्रैल
  • हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस    12311    13051    13 अप्रैल
  • कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस    12312    13052    15 अप्रैल
  • हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस    12327    13035    14 अप्रैल
  • देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस    12328    13036    15 अप्रैल
  • हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस    12369    13037    13 अप्रैल
  • देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस    12370    13038    14 अप्रैल
  • हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस    12331    13041    14 अप्रैल
  • जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस    12332    13042    16 अप्रैल

अतिरिक्त शुल्क होगा कम

यात्रियों का तर्क था कि अगर ट्रेनें सुपरफास्ट स्पीड से नहीं चल रही हैं, तो उनसे अतिरिक्त किराया क्यों लिया जाए? रेलवे सुपरफास्ट घोषित ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और AC कोच के लिए अतिरिक्त शुल्क लेता है. उदाहरण के लिए विभूति एक्सप्रेस में स्लीपर कोच के लिए 30 रुपये और AC थ्री-टियर और AC टू-टियर कोच के लिए 45 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लिया जाता था.

Maruti Celerio vs Wagon R में कौन सी कार है ज्यादा बेहतर, माइलेज में कौन किसको देगी मात

रेलवे का क्या कहना है?

अब सुपरफास्ट का दर्जा हटने के बाद यह अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा. रेलवे का मानना ​​है कि इससे किराया सही होगा और यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. कुल मिलाकर यह फैसला उन यात्रियों के लिए बहुत अच्छी खबर है जो रोज़ाना आने-जाने या लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेन से सफर करते है.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026

ROCO फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लें डेट

India Cricket Schedule 2026-27: किक्रेट लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि BCCI ने…

March 26, 2026

Medicine Price Hike: आम आदमी की जेब पर पड़ा भार, बढ़ गए इन 1000 दवाओं के दाम, जानें वजह

Medicine Price Hike: सरकार ने 1 अप्रैल से जरूरी दवाओं की कीमतों में 0.6% बढ़ोतरी…

March 26, 2026

कभी पेट भरना था मुश्किल, अब IPL में चमकने को तैयार है ट्रक ड्राइवर का बेटा! पिता की कहानी सुन रो पड़ेंगे आप

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों का एक अलग ही स्ट्रगल होता है, वो बड़े…

March 26, 2026