Categories: देश

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय, अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से इस दिन लौट रहे हैं Shubhanshu Shukla, मां ने कही ऐसी बात सुन भावूक हो गया हर शख्स

Shubhanshu Shukla:शुभांशु के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा, "जब हमारे बेटे ने उड़ान भरी थी, तब गर्व के साथ आंखें नम थीं। अब हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह सकुशल लौट आए।"

Published by Divyanshi Singh

Shubhanshu Shukla:अब वह समय दूर नहीं जब भारत की भूमिका वैश्विक अंतरिक्ष अभियानों में निर्णायक मानी जाएगी। वर्ष 2023 में जब भारत ने चंद्रयान-3 के माध्यम से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की, तब पूरी दुनिया ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की सराहना की थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बना था। अब भारत की नजरें वर्ष 2027 में प्रस्तावित ‘गगनयान मिशन’ पर टिकी हैं, जिसके माध्यम से भारतीय वैज्ञानिक मानव को स्वदेशी तकनीक से अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी में जुटे हैं।

शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी

इस कड़ी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। भारतीय मूल के वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में AXIO SPACE के मिशन ‘Ax-4’ के तहत मौजूद हैं। अब वे 14 जुलाई की शाम 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार) पृथ्वी के लिए वापसी की यात्रा शुरू करेंगे। AX-4 मिशन के तहत 26 जून को चार अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस स्टेशन की ओर उड़ान भरी थी। वापसी के दौरान उनका स्प्लैशडाउन अमेरिका के कैलिफोर्निया तट पर 15 जुलाई को होने की संभावना है।

Related Post

Operation Sindoor के दौरान भारत पर परमाणु बम से हमला करने वाला था पाकिस्तान ? पीएम शहबाज ने किया बड़ा खुलासा, सुन ट्रंप के भी उड़े होश

परिवार में उमंग और भावुकता

शुभांशु के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जब हमारे बेटे ने उड़ान भरी थी, तब गर्व के साथ आंखें नम थीं। अब हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह सकुशल लौट आए।”उनकी मां ने कहा, “शुभांशु ने हमें स्पेस स्टेशन से वीडियो कॉल पर वहां की ज़िंदगी दिखाई थी—वह कैसे खाते हैं, कहां सोते हैं, कैसे दिनचर्या होती है। हमें उस पर पूरा विश्वास है। हम बाहें फैलाकर उसके स्वागत को तैयार हैं।”

क्या होने वाला है कुछ बड़ा! Operation Sindoor के बाद पहली बार चीन जाएगा PM मोदी का दूत, शहबाज-मुनीर के उड़े होश

अब ट्रंप ने EU और मेक्सिको को दिया बड़ा झटका, लगाया 30 प्रतिशत का टैरिफ, पत्र में लिखी ऐसी बात यूरोप मे मचा हंगामा

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026