Categories: देश

Bharat Bandh 2025: 25 करोड़ कामगारों की हड़ताल से देश की थमी रफ्तार, बैंक-बिजली-डाक सेवाओं पर पड़ेगा गहरा असर

Bharat Bandh 2025: देशभर में आज यानी 9 जुलाई 2025 को ‘भारत बंद’ का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा मंच द्वारा बुलाए गए इस बंद में करीब 25 करोड़ से अधिक कामगार शामिल हो रहे हैं। यह हड़ताल सरकार की श्रम नीतियों और आर्थिक फैसलों के खिलाफ विरोध का प्रतीक है।

Published by

Bharat Bandh 2025: देशभर में आज यानी 9 जुलाई 2025 को ‘भारत बंद’ का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा मंच द्वारा बुलाए गए इस बंद में करीब 25 करोड़ से अधिक कामगार शामिल हो रहे हैं। यह हड़ताल सरकार की श्रम नीतियों और आर्थिक फैसलों के खिलाफ विरोध का प्रतीक है। बता दें, ‘भारत बंद’ में एटक (All India Trade Union Congress), HMS, सीटू, इंटक, इनुटुक, टीयूसीसी, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी शामिल होंगे।

बैंक और बीमा सेवाओं पर असर

बैंक कर्मचारियों ने इस बंद में भागीदारी की पुष्टि की है। हालांकि कोई आधिकारिक बैंक अवकाश नहीं है, लेकिन कई शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही बीमा क्षेत्र के कर्मचारी भी बंद का हिस्सा बन सकते हैं।

बिजली सेवाएं हो सकती हैं बाधित

बिजली क्षेत्र के लगभग 27 लाख कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं। इससे कई राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। ट्रेड यूनियन नेताओं का कहना है कि सरकार की नीतियां कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं।

Related Post

डाक और निर्माण क्षेत्र भी हड़ताल में

डाक विभाग, कोयला खनन और निर्माण क्षेत्र से जुड़े कर्मचारी भी इस बंद में शामिल हैं। इससे आम लोगों को डाक और जरूरी सेवाओं में देरी हो सकती है।

स्कूल-कॉलेज खुले, लेकिन यातायात पर असर

स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से खुले हुए हैं क्योंकि कोई सरकारी छुट्टी घोषित नहीं हुई है। लेकिन कुछ जगहों पर हड़ताल की वजह से यातायात और रेलवे सेवाओं में थोड़ी बहुत देरी देखने को मिल सकती है।

हड़ताल की मांगें क्या हैं?

  1. बेरोज़गारी कम करना और रोजगार सृजन
  2. मनरेगा में मजदूरी और काम के दिन बढ़ाना
  3. नए श्रम कानूनों को वापस लेना
  4. सामूहिक सौदेबाजी का अधिकार लौटाना

क्या कहती हैं यूनियनें?

यूनियनों का आरोप है कि सरकार ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के नाम पर सिर्फ नियोक्ताओं (कंपनियों) को फायदा पहुंचा रही है। नए श्रम कानूनों से मजदूरों के अधिकार कमजोर हुए हैं, काम के घंटे बढ़ गए हैं और नियोक्ताओं की जवाबदेही कम हो गई है। यूनियनें चाहती हैं कि यह हड़ताल सरकार पर दबाव बनाए और उसकी मजदूर-विरोधी नीतियों में बदलाव हो। सभी कर्मचारियों और मजदूरों से इसे सफल बनाने की अपील की गई है।

Bharat Bandh Today: आज होने वाला है कुछ बड़ा, बंद रहेगा पूरा देश, 25 करोड़ कर्मचारी उठाएंगे ऐसा कदम…हिल जाएगी केंद्र सरकार

दिल्ली-NCR में पुरानी गाड़ियों को किया जाएगा सीज, इस तारीख से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, CAQM ने लिया बड़ा फैसला

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026