Categories: देश

सोनम रघुवंशी से भी बड़ी हत्यारिन निकली उन्नाव की शीबा, पहले पति को पिलाया शराब, फिर प्रेमी संग मिलकर काट दिया गला, मामला जान कांप जाएगी रूह

इमरान शराब का आदी था। वह रोज़ शराब पीकर घर आता था और घर में शीबा के साथ झगड़ा करता था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था। लेकिन इससे वह शीबा की ख्वाहिशें पूरी नहीं कर पा रहा था

Published by Divyanshi Singh

Unnao:इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी जैसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सामने आया है। उन्नाव में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का सिर कलम कर दिया और सिर कटा शव फेंक दिया। महिला का प्रेमी हाल ही में विदेश से लौटा था। उसने अपने दोस्त और महिला के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। दरअसल, यह मामला उन्नाव के बदरका इलाके के तुर्किहा बदरका गाँव से सामने आया है, जहाँ इमरान नाम के एक व्यक्ति की पत्नी शीबा ने अपने प्रेमी फरमान के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। शीबा का फरमान के साथ पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरमान 25 दिन पहले अपने दोस्त रफीक के साथ सऊदी अरब से लौटा था।

शराब पीकर करता था  मारपीट

इमरान शराब का आदी था। वह रोज़ शराब पीकर घर आता था और घर में शीबा के साथ झगड़ा करता था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था। लेकिन इससे वह शीबा की ख्वाहिशें पूरी नहीं कर पा रहा था। सऊदी अरब से लौटने के बाद, फरमान की मुलाक़ात शीबा से हुई। लेकिन इमरान को उनकी मुलाक़ात के बारे में पता चल गया, जिसके बाद इमरान ने शीबा के साथ मारपीट की और उसका घर से बाहर निकलना बंद कर दिया।

प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की रची साज़िश

इसके बाद, जब शीबा ने यह बात फरमान को बताई, तो दोनों ने इमरान की हत्या की साज़िश रची। उन्होंने योजना बनाकर इमरान की हत्या कर दी। इसमें शीबा और फरमान का साथ उसके दोस्त रफ़ीक ने भी दिया। उन्होंने पहले इमरान को शराब पिलाई और उसे अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गए। फिर उसका गला और सिर अलग कर दिया और शव को शहर के नाले के दलदल में फेंक दिया।

Related Post

पत्नी और प्रेमी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को कंचनखेड़ा के पास शहर के नाले में कीचड़ में इमरान का सिर कटा शव मिला, जिसकी पहचान कर मामले की जाँच शुरू की गई। मंगलवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने इमरान की पत्नी शीबा और प्रेमी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरमान का दोस्त रफीक अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

कुछ ही घंटों के बारिश में खुल गई गुरुग्राम की पोल-पट्टी, 100 करोड़ के फ्लैट के सामने तैरने लगे लोग, स्मार्ट सिटी की हालत देख अमिरों के उड़े होश

कारें पानी में डूबी, कई इलाकों में जलभराव, थोड़ी सी बारिश में डूब गया मिलेनियम सिटी गुरुग्राम,वीडियो देख नहीं कर पाएंगे यकीन

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: unnao

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026