Categories: देश

पैसे मांगने गया तो दबंगों ने मजदूर के प्राइवेट पार्ट के साथ किया ऐसा काम, सुन पुलिस के भी उड़े होश, वायरल हो रहा है वीडियो

Moradabad Viral Video: पीड़ित के मुताबिक, पिटाई के दौरान वह बार-बार गिड़गिड़ाता और चीखता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। उन्होंने न केवल उसकी पिटाई की, बल्कि घटना का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Published by Divyanshi Singh

Moradabad Viral Video: यूपी के मुरादाबाद जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दो दबंगों ने एक युवक को झूले से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। गाली-गलौज करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे हड़कंप मच गया।

इस वजह से की पिटाई

मूंढापांडे निवासी पीड़ित संजू पुत्र सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपनी मजदूरी लेने एक रेस्टोरेंट गया था। इसी दौरान मूंढापांडे निवासी यशपाल पुत्र सोमपाल और धीरज पुत्र किरनपाल ने उसे जबरन पकड़ लिया और पास के एक पार्क में ले जाकर झूले से बांध दिया। इसके बाद दोनों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा और उसके गुप्तांगों पर भी चोट पहुंचाई।

वीडियो वायरल

पीड़ित के मुताबिक, पिटाई के दौरान वह बार-बार गिड़गिड़ाता और चीखता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। उन्होंने न केवल उसकी पिटाई की, बल्कि घटना का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना से पीड़ित मानसिक और शारीरिक रूप से टूट गया है।

गाजा में मुसलमानों के खून से खेली जाएगी होली! नेतन्याहू के सुरक्षा कैबिनेट का बड़ा प्लान आया सामने, सुन सड़कों पर उतरे

आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सबूत के तौर पर वायरल वीडियो भी जब्त कर लिया है, जबकि मामले की आगे की जाँच जारी है।

Russia Ukraine War: रूस की तरफ से जंग लड़ रहा था CIA एजेंट का बेटा…अब हुआ खुलासा

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

NCERT New Update: NEP 2020 के तहत बदलेंगी किताबें, जानें किस क्लास में कब आएंगी नई पुस्तकें

NCERT Indian education system: NCERT ने छात्रों, शिक्षकों/प्रिंसिपलों और अभिभावकों को सूचित किया कि कक्षा…

March 17, 2026

गैस नहीं तो डीजल सही! एलपीजी संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट मालिकों ने अपनाया नया जुगाड़

Diesel Stoves Price Delhi: गैस न मिलने की वजह से उनका काम प्रभावित हो रहा…

March 17, 2026

तुम हवाई जहाज़ बनो…कृतिका-गौरव के रोमांटिक वादों ने जीता दिल, वेडिंग वीडियो देख भावुक हुए फैंस

Kritika Kamra Gaurav Kapur wedding vows: वीडियो में यह जोड़ा एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार…

March 17, 2026

जल्दी फूलती है सांस तो हो जाएं सतर्क! दिल की सेहत से जुड़ा हो सकता है मामला; इन बातों पर दें ध्यान

Slow Heart Rate Recovery: सीढ़ियां चढ़ते समय या चलते समय अगर सांस फूलने दिक्कत हो…

March 17, 2026

Tata IPL 2026 LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें फ्री में सभी 84 मैच, जानें टीवी और ऑनलाइन की पूरी डिटेल

Tata Ipl Live Streaming: शेड्यूल के आधिकारिक ऐलान का समय शाम 7 बजे बताया जा…

March 17, 2026