Categories: देश

अगर उपराष्ट्रपति देते हैं इस्तीफा तो छिन जाती हैं ये सुविधाएं, लेकिन मिलता है इन चीजों का आराम

Jagdeep Dhankhar Resignation: जैसा की आप सभी जानते हैं की, भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब स्वास्थ्य के चलते तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Published by Heena Khan

Jagdeep Dhankhar Resignation: जैसा की आप सभी जानते हैं की, भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब स्वास्थ्य के चलते तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीँ आपको बता दें, उन्होंने 11 अगस्त 2022 को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। सिर्फ तीन साल तक वो इस पद पर कार्येकर्त रहे। वहीँ आपको बता दें उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया, बीच टर्म में ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। अगर उन्होंने बीच में ही इस्तीफा दे दिया, तो क्या उन्हें पेंशन और सेवानिवृत्ति के बाद के लाभ मिलेंगे या नहीं? तो आइए जानते हैं कि इस स्थति में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं और कौन सी छिन जाती हैं।

मिलती है इतनी पेंशन

आपको बता दें, अगर भारत का उपराष्ट्रपति अपने कार्यकाल के बीच में ही इस्तीफा दे देता है और दो साल तक पद पर बना रहता है, तो वो पेंशन और सेवानिवृत्ति संबंधी लाभों का हकदार होता है । उपराष्ट्रपति (पेंशन) अधिनियम, 1997 के मुताबिक, उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति को आजीवन पेंशन मिलती है। अगर उपराष्ट्रपति ने कम से कम 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है, तो उसे पूरी पेंशन मिलती है। वहीँ अगर कार्यकाल 2 साल से कम है, तो पेंशन आनुपातिक आधार पर दी जाती है। भारत के उपराष्ट्रपति को ₹4,50,000 वार्षिक पेंशन मिलती है। यानी उन्हें ₹37,500 प्रति माह पेंशन दी जाती है। 
इसके अलावा उन्हें कार, कर्मचारी, चिकित्सा सुविधा, घरेलू सहायक और यात्रा भत्ता जैसी कुछ सुविधाएँ भी मिलती हैं। ये सुविधाएँ अक्सर इस बात पर निर्भर करती हैं कि वो कितने समय तक पद पर तैनात थे।

Jagdeep Dhankhar Resignation: जो दिख रहा बात उससे…जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर भी कांग्रेस को सूझी राजनीति, कह दी ऐसी बात, सुन पीटने लगेंगे छाती

Related Post

ये सभी सुविधाएं भी मिलती हैं

  • इतना ही नहीं इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति को Z या Z+ स्तर की सुरक्षा भी मिलती है जो पद के आधार पर होती है।
  • इस दौरान उन्हें सरकारी कार और ड्राइवर की सुविधा भी दी जाती है।
  • साथ ही उन्हें CGHS या सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपचार भी दिया जाता ।
  • एक निजी सहायक और एक चपरासी भी दिया जाता है। या तो ये कुछ वर्षों के लिए होता है या आजीवन भी।

इन परिस्थितियों में नहीं मिलती सुविधाएँ

अगर उपराष्ट्रपति को दुर्व्यवहार के कारण पद से हटा दिया जाता है, तो उन्हें पेंशन और बाकि सुविधाएँ नहीं दी जातीं। वहीँ अगर कोई व्यक्ति त्यागपत्र देने के तुरंत बाद किसी दूसरे लाभ के पद, जैसे राज्यपाल, राजदूत आदि पर चला जाता है, तो उसकी कुछ सुविधाएँ खत्म हो सकती हैं या बदल सकती हैं। इस दौरान उन्हें सरकारी आवास भी नहीं दिया जाता। पूर्व उपराष्ट्रपति को सेवानिवृत्ति के बाद स्थायी सरकारी आवास नहीं दिया जाता, लेकिन उन्हें कुछ समय के लिए विशेष व्यवस्था मिल सकती है। यह सुविधा केवल पूर्व राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों को ही मिलती है।

क्या भाजपा के ऑपरेशन बिहार से जुड़ा है जगदीप धनखड़ का इस्तीफा? नीतीश कुमार को लेकर छिड़ी सियासी जंग, सोशल मीडिया के पोस्ट में बड़ा दावा

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026