Categories: देश

Asaduddin Owaisi News: PM और CM को हटाने वाले बिल पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, जाने किसको कहा जल्लाद?

Asaduddin Owaisi On 3 New Bills: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संसद में तीन नए विधेयक पेश किए। इन तीनों विधेयकों को लेकर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इनका विरोध किया। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने नए विधेयकों को जल्लाद बनने का खुला लाइसेंस करार दिया।

Published by Shubahm Srivastava

Asaduddin Owaisi On 3 New Bills: आज, बुधवार (20 अगस्त 2025) को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संसद में तीन नए विधेयक पेश किए। इन तीनों विधेयकों को लेकर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इनका विरोध किया। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने नए विधेयकों को जल्लाद बनने का खुला लाइसेंस करार दिया।

भड़कते हुए ओवैसी ने लोकसभा में कहा कि यह शक्तियों के बंटवारे के सिद्धांत का उल्लंघन करता है और सरकार चुनने के अधिकार को कमजोर करता है। यह कार्यकारी एजेंसियों को परेशान करने वाले आरोपों और संदेह के आधार पर न्यायाधीश और जल्लाद बनने की खुली छूट देता है।

लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने वाला कदम – ओवैसी

ओवैसी ने आगे कहा, “यह सरकार पुलिस राज बनाने पर तुली हुई है। यह चुनी हुई सरकार के लिए मौत की घंटी होगी। इस देश को पुलिस राज में बदलने के लिए भारत के संविधान में संशोधन किया जा रहा है।” एआईएमआईएम प्रमुख के अनुसार, यह कदम चुनी हुई सरकारों पर सीधा हमला है और लोकतंत्र की जड़ों को कमज़ोर करने वाला है।

Related Post

ओवैसी ने चेतावनी दी कि अगर ये विधेयक लागू हुए, तो यह भारत के लोकतंत्र के लिए ‘मौत की घंटी’ साबित होगा। एआईएमआईएम प्रमुख ने इसे संविधान से छेड़छाड़ करके जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश बताया है।

130वां संविधान संशोधन विधेयक पर एक नजर

बता दें कि सरकार द्वारा सदन में पेश किए गए तीन विधेयकों में से 130वें संशोधन विधेयक पर जमकर हंगामा हो रहा है। विपक्ष भी इसे लेकर हमलावर है। इस विधेयक के अनुसार, चाहे वह राज्य का मुख्यमंत्री हो या देश का प्रधानमंत्री, अगर उसके खिलाफ कोई गंभीर आपराधिक आरोप है और वह लगातार 30 दिनों तक जेल में रहता है, तो उसे अपने पद से इस्तीफा देना होगा। विधेयक पेश करते हुए अमित शाह ने कहा कि सरकार इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजने का प्रस्ताव रखती है।

Attack On CM Rekha Gupta: कई बड़े मुकदमों में नामजद आरोपी है CM रेखा गुप्ता को थप्पड़ जड़ने वाला, हुआ चौंका देने वाला खुलासा, जान…

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

हेडमास्टर प्रमोशन पर हाई कोर्ट की ब्रेक! पुराने नियमों पर लगी रोक; जानें पूरा मामला

Chhattisgarh High Court Stay: याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि 2026 के नए नियमों के अनुसार…

April 10, 2026

बंद ट्रेन फिर पटरी पर! गोरखपुर-लखनऊ पैसेंजर को रेलवे ने दी हरी झंडी, जानें कब से होगी शुरू?

Gorakhpur Lucknow Passenger Update: 2020 में ट्रेन बंद होने के बाद इन जिलों के यात्रियों…

April 10, 2026

GT या LSG – किसे सपोर्ट कर रही हैं…जानें इस सवाल पर सारा तेंदुलकर ने क्या जवाब दिया? वीडियो हुआ वायरल

Sara Tendulkar Video: सारा एयरपोर्ट पर अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ नजर आईं, लेकिन…

April 10, 2026

CBSE का बड़ा फैसला! छात्रों के लिए नया नियम; 7 दिन में लागू होगा थर्ड लैंग्वेज सिस्टम

CBSE New Language Rules: बोर्ड ने सभी स्कूलों को नए नियमों को जल्द से जल्द…

April 10, 2026

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Upcoming hybrid cars India: हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं,…

April 10, 2026

Shani Dev remedies: शनिवार के इन अचूक उपायों से शांत होंगे शनि देव, दूर होगा साढ़ेसाती का असर

Shani Dev remedies: शनिवार के दिन किए गए विशेष उपाय जैसे पीपल पूजा, छाया दान,…

April 10, 2026