Categories: देश

पति को मार कर घर के टाइल्स के अंदर गाड़ा फिर…, मुंबई के इस हत्या कांड के आगे दृश्यम भी फेल, मामला जान पुलिस का ठनका माथा

Drishyam style murder in Mumbai:मुंबई में दृश्यम स्टाइल में हुई एक हत्या हुई है।एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसकी लाश टाइल्स के नीचे छिपा दी और फिर अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

Published by Divyanshi Singh

Drishyam style murder in Mumbai: मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां हिंदी फिल्म दृश्यम की तरह हत्या के वारदात को अंजाम दिया गया है। यहाँ पालघर जिले की रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद, किसी को शक न हो, इसके लिए उसने घर में लगी टाइल्स खोदकर पति के शव को दफना दिया। फिर उसके ऊपर और टाइलें बिछा दीं।

पंद्रह दिनों से लापता

खबरों के मुताबिक, 35 वर्षीय विजय चव्हाण अपनी पत्नी के साथ मुंबई से 70 किलोमीटर दूर नालासोपारा में रहते थे। वह पिछले पंद्रह दिनों से लापता थे। ऐसे में उनके गृह जिले से उनका भाई उन्हें ढूँढने मुंबई पहुँचा। यहाँ उनकी पत्नी भी गायब मिली।

Related Post

अलग रंग की लगीं थी टाइलें

घर पहुँचने पर उन्हें फर्श पर लगी कुछ टाइलें अलग रंग की लगीं। शक बढ़ने पर सभी ने मिलकर नई टाइलें हटाईं, जिसके बाद उन्हें थोड़ा नीचे एक शव दिखाई दिया, जिससे भयंकर बदबू आ रही थी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

पत्नी कोमल की ओर घूम रही है शक की सुई

स्थानीय पुलिस ने बताया कि शुरुआती जाँच में शक की सुई विजय की 28 वर्षीय पत्नी कोमल की ओर घूम रही है। आशंका है कि कोमल अपने पति की हत्या करने के बाद अपने प्रेमी मोनू के साथ भाग गई है। दोनों पिछले कुछ दिनों से लापता हैं। इसके अलावा, दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की भी बात सामने आ रही है।

अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की धमकी, एयरपोर्ट पर मच गई अफरा-तफरी, ली जा रही है चप्पे-चप्पे की तलाशी

Jagdeep Dhankhar Resigned: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने दिया पद से इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026