Categories: देश

UP Crime News: संतुष्ट नहीं कर पाता था पति, फिर फरजाना ने इंटरनेट पर सर्च किया ऐसा समाधान…शौहर के साथ हो गया बड़ा कांड, हिल गई यूपी-दिल्ली!

कॉलर की इस जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम तत्काल अस्पताल पहुंची। अस्पताल में महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने खुद को चाकू मार कर आत्महत्या कर ली है।

Published by Ashish Rai

UP Crime News: देश की राजधानी दिल्ली से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इस मामले में यूपी कनेक्शन भी सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दंपत्ति बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है। 

‘सुशांत सिंह राजपूत जैसे हालात…’ Tanushree Dutta ने सोशल मीडिया पर फिर मचाया बवाल, माफिया पर दिया चौंकाने वाला बयान

पुलिस पूछताछ में महिला ने उगला सारा सच

बकौल पुलिस, महिला ने पति मोहम्मद शाहिद की हत्या के बाद जांच टीम को गुमराह करने के लिए एक झूठी कहानी सुनाई। मगर जांच-पड़ताल में पुलिस की शक की सुई महिला की ओर घूम गई। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने सारा सच उगल दिया। महिला ने बताया कि उसका पति उसे शारीरिक रूप से संतुष्ट नहीं कर पाता था इसलिए उसने पति की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी महिला का नाम फरजाना है। 

महिला पति को लेकर खुद अस्पताल पहुंची थी

20 जुलाई की शाम तकरीबन 4 बजकर 15 मिनट पर बाहरी दिल्ली के निहाल विहार थाने में एक अस्पताल से पुलिस के पास फोन गया। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि एक महिला अपने पति के साथ आई है। उसके पति के शरीर पर चाकू मारने के निशान हैं और पति की मौत हो चुकी है। कॉलर की इस जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम तत्काल अस्पताल पहुंची। अस्पताल में महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने खुद को चाकू मार कर आत्महत्या कर ली है। 

Related Post

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पलटी कहानी

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला बिल्कुल साफ हो गया। शाहिद के शरीर पर जो चाकू के निशान थे, वे खुद से मारने पर नहीं आ सकते थे। चाकुओं के चोट के निशान के मुताबिक युवक को चाकू सामने से मारा गया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कत्ल की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी। 

महिला ने इंटरनेट पर सर्च किए ये सवाल

पुलिस ने जब शाहिद की पत्नी के मोबाइल फोन की जांच की तो कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए। मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से पुलिस को पता चला कि महिला ने इंटरनेट से इस बात की जानकारी ली थी कि कैसे चैट को डिलीट किया जा सकता है। सल्फास का इस्तेमाल कैसे किया जाता है और इसका प्रभाव कितना घातक हो सकता है। सारी जानकारी जुटाने के बाद, महिला ने मौका पाकर उसके सीने पर तीन बार चाकू से वार किया, फिर उसे खुद अस्पताल ले गई और आत्महत्या की झूठी कहानी सुना दी। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि आरोपी महिला किस शख्स के साथ हुई चैट को डिलीट करना चाहती थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू अपने कब्जे में ले लिया है।

भारतीय इंजीनियरों को अमेरिका में नहीं मिलेगी जॉब ? ट्रंप ने एक बार फिर उगला हिंदुस्तानियों के खिलाफ जहर, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट में काम करने का सपने देखने वालों का टूटा दिल

Ashish Rai

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026