Categories: देश

UP Weather Today: सावन में गर्मी का सितम जारी, बादलों पर टिकीं UP वालों की निगाहें, जानिए कब होगी ठंडी बारिश

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में उमसभरी गर्मी ने लोगों को बुरी तरह परेशान किया हुआ है।  इस समय दिन के समय तेज धूप निकल रही है वहीं शाम होते-होते गर्मी में थोड़ी कमी जरूर आती है लेकिन उमस और गर्मी परेशान करने वाली है।

Published by Heena Khan

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में उमसभरी गर्मी ने लोगों को बुरी तरह परेशान किया हुआ है।  इस समय दिन के समय तेज धूप निकल रही है वहीं शाम होते-होते गर्मी में थोड़ी कमी जरूर आती है लेकिन उमस और गर्मी परेशान करने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें,  लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, बलिया, प्रयागराज समेत ज्यादातर जिलों में इसका प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं, यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 जुलाई से प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं बादल फिर से प्रदेश में दस्तक दे सकते हैं। तब तक छिटपुट बारिश से ही प्रदेशवासियों को काम चलाना पड़ेगा।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि  23 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। जिसके कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने जानकारी दी है कि तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होने की कोई वॉर्निंग नहीं है।

Related Post

Corruption in India: भारत के किन 10 विभागों में होता है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार? NCIB ने जारी की List, जानकर हैरान रह जाएंगे

कब बरसेंगे बदरा?

मौसम विभाग की माने तो इस दौरान बहुत छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, 24 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में ज्यादातर इलाकों  में बारिश हो सकती है। वहीं अगर बात करें 25 जुलाई की तो इस दिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। इस अवधि में दोनों हिस्सों में ज्यादातर जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। जिसके बाद तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट आएगी और प्रदेश वासियों को गर्मी और तपिश से कुछ राहत मिलेगी।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Haryana Rajya Sabha Poll: हरियाणा सियासी जंग में बड़ा खेला! BJP की अधूरी रही हैट्रिक, कांग्रेस ने जीती एक सीट

Haryana Politics: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनावों में BJP और…

March 17, 2026

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026