School close Holi holiday 2026: रंगों का त्योहार होली देश के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में भी मनाया जाता है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मनाया जाने वाला त्योहार दक्षिण के राज्यों में बहुत कम मनाया जाता है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा के साथ होली त्योहार एक तरह से देश के ज्यादातर राज्यों में मनाया जाता है. होली मनाने के दौरान लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसलिए कई राज्य सरकारों ने त्योहार के मद्देनजर कई दिनों की छुट्टी का एलान किया है.
कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल
उत्तर प्रदेश : मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 2, 3 और 4 मार्च को छुट्टी का एलान किया है. इस दौरान स्कूलों के अलावा कई सरकारी विभागों के दफ्तर भी बंद रहेंगे. दरअसल, सरकार की ओर से चार दिन के अवकाश की घोषणा की गई है. उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूल 2 मार्च से 4 मार्च 2026 तक बंद रहेंगे. इससे पहले 01 मार्च को रविवार था. यहां तक कि बोर्ड परीक्षाएं भी नहीं होंगीं.
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में करीब-करीब हर राज्य के लोग रहते हैं. यहां पर होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. राज्य के राजपत्रित कैलेंडर के अनुसार, होलिका दहन के पालन के लिए स्कूल 2 मार्च और 3 मार्च को बंद रहेगा. वहीं, मुख्य होली समारोह के लिए 4 मार्च को भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी. इसके बाद यानी 4 मार्च के अगले दिन नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होंगीं.
बिहार: बिहार में भी 4 मार्च को स्कूल बंद घोषित किया गया है. इससे पहले 3 मार्च को भी स्कूलों में अवकाश घोषित है. बिहार और झारखंड में शिक्षा विभाग की सूची से संकेत मिलता है कि स्कूलों में 3 मार्च और 4 मार्च को दो दिन की छुट्टी रहने की संभावना है।
हरियाणा और पंजाब : दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा और पंजाब में होली के मद्देनजर 3 और 4 मार्च को स्कूल बंद घोषित किए गए हैं.
राजस्थान और मध्य प्रदेश : इन दोनों राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कार्यक्रम के अनुरूप 2 मार्च के अलावा 3 और 4 मार्च के आसपास स्कूल बंद रखने की उम्मीद है.
असम : असम में होली त्योहार को ‘दौल उत्सव’ या ‘डोल जात्रा’ के रूप में मनाया जाता है. यहां पर स्कूल 3 मार्च को बंद रहेंगे. अधिकारियों ने कहा है कि क्षेत्रीय कैलेंडर गणना के अनुसार विशिष्ट तिथियां थोड़ी भिन्न हो सकती हैं.

