Categories: देश

Haryana News: 13 अधिकारियों को पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित, डीजीपी ने दी शुभकामनाएं

Haryana News: पंचकूला के पुलिस आयुक्त शिबास कबिराज तथा आईजी एसवीएसीबी कुलदीप सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा अन्य 11 अधिकारियों को पुलिस पदक से नवाजा गया।

Published by

साक्षी शर्मा की रिपोर्ट, Haryana News: पंचकूला के पुलिस आयुक्त शिबास कबिराज तथा आईजी एसवीएसीबी कुलदीप सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा अन्य 11 अधिकारियों को पुलिस पदक से नवाजा गया। स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) एवं पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया।

समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का क्षण- डीजीपी हरियाणा

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री शत्रुजीत पूर ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और जवानों को दिए जाने वाले पुलिस पदक की घोषणा पर पूरे पुलिस बल को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश जब आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है, ऐसे समय में यह उपलब्धि पूरे हरियाणा पुलिस परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। हमारे अधिकारियों और जवानों की बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान न केवल सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों को, बल्कि पूरे बल को प्रेरणा और प्रोत्साहन देगी।

साहस के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं

Related Post

डीजीपी ने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि भविष्य में और भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभी को ऊर्जा और संकल्प प्रदान करेगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को इसी समर्पण और साहस के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मेडलों की घोषणा की गई है।

सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिला मेडल

हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। शिबास कबिराज, पुलिस आयुक्त, पंचकूला तथा कुलदीप सिंह, आईजी एसवीएसीबी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

Published by

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026