Categories: देश

जानें कौन हैं हल्दीराम परिवार की नई बहू केनिशा पालीवाल, पढ़ाई से करियर तक शानदार रिकॉर्ड; पूरी प्रोफाइल यहां पढ़ें

Who is Kenisha Paliwal: हल्दीराम ग्रुप के युवा वारिस विवेक अग्रवाल और केनिशा पालीवाल की नागपुर में हुई शानदार शादी के वीडियो आजकल सोेशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

Published by Mohammad Nematullah

Who is Kenisha Paliwal: हल्दीराम ग्रुप के युवा वारिस विवेक अग्रवाल और केनिशा पालीवाल की नागपुर में हुई शानदार शादी के वीडियो आजकल सोेशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस शानदार सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने शानदार परफॉर्मेंस की है. लेकिन लोगों की दिलचस्पी दुल्हन केनिशा पर ज़्यादा है.

केनिशा पालीवाल कौन हैं?

भारत में जन्मी और यूनाइटेड किंगडम में पली-बढ़ी केनिशा अभी डेल्टा कॉर्प होल्डिंग्स में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर है. जो लंदन की एक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स कंपनी है और बल्क लॉजिस्टिक्स, एनर्जी लॉजिस्टिक्स, एसेट मैनेजमेंट और एनर्जी ट्रांज़िशन में स्पेशलाइज करती है. कंपनी के फाउंडर और CEO उनके पिता मुदित पालीवाल है, जिन्होंने नॉर्विक शिपिंग और कैरवेल ग्रुप जैसी कंपनियों की ग्लोबल ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है.

Shreyas Mishra JEE Topper 2026: कौन है दिल्ली के श्रेयस मिश्रा, जिन्होंने JEE Main 2026 में किया टॉप, जानें अन्य के नाम…!

केनिशा ने अपना करियर बढ़ाने के लिए छह साल यूनाइटेडल स्टेट्स में बिताए है. उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल एंड लेबर रिलेशंस में BSc और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट में MSc की डिग्री ली है. 

Related Post

केनिशा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह UK में रहने में बहुत ज़्यादा कंफर्टेबल हो गई थीं, इसलिए उन्होंने US जाने का फैसला किया है. वह वहां छह साल तक रहीं और यह फैसला उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बन गया है.

Most Beautiful Female Cricketer: दुनिया की 7 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर, देखकर नहीं हटा पाएंगे नजर

फाइनेंस और एसेट मैनेजमेंट में मजबूत असर

केनिशा हेलिक्सटेक एसेट मैनेजमेंट को भी लीड करती है. यह वेंचर गोल्डमैन सैक्स में एक एनालिस्ट के तौर पर उनके अनुभव से प्रेरित है. लॉजिस्टिक्स और ग्लोबल फाइनेंस जैसी पारंपरिक रूप से पुरुषों के दबदबे वाली इंडस्ट्रीज में उनकी बढ़त को शानदार माना जाता है.

हल्दीराम परिवार में एक नई पीढ़ी की एंट्री

उनकी शादी नागपुर के ली मेरिडियन होटल और शिव एस्टेट में हुई थी. सोशल मीडिया पर इसे नागपुर की सबसे लग्ज़री शादियों में से एक कहा जा रहा है. अपनी शादी के साथ केनिशा हल्दीराम का हिस्सा बन गई हैं, जो भारत के सबसे बड़े FMCG ब्रांड्स में से एक है, जिसे उनके परदादा गंगा बिशन अग्रवाल ने बीकानेर में एक छोटी सी दुकान से शुरू किया था.

Chandigarh: पंजाब या हरियाणा! एक शहर पर दो राज्यों का हक क्यों? जानें चंडीगढ़ की ऐतिहासिक कहानी

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

DC Vs MI: दिल्ली बनाम मुंबई मैच पर मंडराए बादल! क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? मौसम ने बढ़ाई टेंशन

DC vs MI Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज दिल्ली के…

April 4, 2026

Varuthini Ekadashi date 2026: कब है वरुथिनी एकादशी, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व

Varuthini Ekadashi date 2026: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की वरुथिनी एकादशी का हिंदू धर्म…

April 4, 2026

Gold Silver Price 4 April 2026: युद्ध की आंच में पिघला सोना-चांदी, बाजार में हलचल, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड?

Gold Silver Price 4 April 2026: वैश्विक तनाव और आर्थिक परिस्थितियों के चलते सोने और चांदी…

April 4, 2026