Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने शनिवार को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम सिंह को बरी कर दिया. वहीं बताते चलें कि हाई कोर्ट के इस फैसले ने स्पेशल CBI कोर्ट द्वारा दी गई उम्रकैद की सज़ा को भी पलट दिया.
मिली बड़ी राहत
जानकारी के मुताबिक चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस विक्रम अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले में लंबी सुनवाई के बाद ये फैसला सुनाया. गौरतलब है कि डेरा चीफ और दूसरे सह-आरोपियों ने पंचकूला की स्पेशल CBI कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. बता दें कि इस अपील पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज पब्लिक किया गया.
यहां जानें पूरा मामला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2002 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या को लेकर चर्चा काफी तेज थी. दरअसल हुआ कुछ यूँ था कि
छत्रपति ने अपने अखबार में डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी कुछ खबरें छापी थीं, जिसके बाद 2002 में सिरसा में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी, जिसमें डेरा प्रमुख को मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर आरोपी बनाया गया था. वहीं अब लंबी सुनवाई के बाद, CBI की स्पेशल कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम और मामले के दूसरे आरोपियों को दोषी ठहराया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई. इसके बाद, सभी आरोपियों ने फैसले के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अपील दायर की.

