Categories: देश

Bengaluru Grey Line Metro Update: जानें कब शुरू होगा निर्माण और कौन-कौन से स्टेशन होंगे शामिल! कब तक तैयार होगा स्टेशन

Bengaluru Grey Line Metro Update: बेंगलुरु ग्रे लाइन मेट्रो (होसहल्ली-कदाबगेरे) की 12.15 किमी डबल-डेकर लाइन के लिए टेंडर जल्द आमंत्रित होंगे. इसमें 9 स्टेशन होंगे. आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Published by sanskritij jaipuria

Bengaluru Grey Line Metro Update: बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) जल्द ही फेज 3 की होसहल्ली-कदाबगेरे मेट्रो लाइन, जिसे ग्रे लाइन भी कहा जाता है, के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी कर रहा है. ये 12.15 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड कॉरिडोर होसहल्ली मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर मैगड़ी रोड के कदाबगेरे तक जाएगी. ये नम्मा मेट्रो फेज 3 के विस्तार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

ग्रे लाइन निर्माण की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, ग्रे लाइन के लिए टेंडर दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं और जल्द ही कॉन्ट्रैक्टर्स से बोलियां आमंत्रित की जाएंगी. जब निर्माण कार्य शुरू होगा, तो होसहल्ली- कदाबगेरे कॉरिडोर को पूरा होने में लगभग ढाई से पांच साल और छह महीने का समय लगेगा.

होसहल्ली- कदाबगेरे कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टेशन

ये कॉरिडोर बेंगलुरु के घनी आबादी वाले इलाकों, खासकर मैगड़ी रोड और आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने में मदद करेगा. वर्तमान में लोग इन इलाकों में रोजमर्रा की यात्रा के लिए भरी हुई बसों और निजी वाहनों पर निर्भर हैं.

इस कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टेशन इस प्रकार हैं:

Related Post

 होसहल्ली
 KHB कॉलोनी
 कामाक्षिपाल्य
 सुमनहल्ली क्रॉस
 सुनकड़कत्ते
 हीरोहल्ली
 बयादरहल्ली
 कामठ लेआउट
 कदाबगेरे

निर्माण का समय

BMRCL के एक अधिकारी के अनुसार, टेंडर दस्तावेज तैयार हो चुके हैं और जल्द ही बोलियां आमंत्रित की जाएंगी. हालांकि अभी निर्माण की सटीक शुरुआत तिथि घोषित नहीं की गई है.

टेंडर प्रक्रिया के छह महीने के भीतर ठेकेदारों का चयन किया जाने की संभावना है. यदि समयसीमा अनुसार काम होता है, तो निर्माण जून 2026 में शुरू होने की उम्मीद है. चूंकि ये प्रोजेक्ट डबल-डेकर डिजाइन का है, इसलिए इसे पूरा होने में लगभग ढाई से पांच साल और छह महीने लग सकते हैं. इसके अलावा, इसकी लागत और समय पहले अनुमान से ज्यादा हो सकता है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Insurance Complaints: पॉलिसी लेने से पहले सावधान, ये बीमा कंपनियां कर रही हैं ग्राहकों को परेशान, यहां देखें शिकायतों का डेटा

Insurance Complaints: भारत में बीमा पॉलिसीधारकों की नाराजगी बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2022-23 से…

March 18, 2026

धुरंधर: द रिवेंज को देखने आए फैंस हुए नाराज, फिल्ममेकर्स को मांगनी पड़ी माफी; जानें क्या है मामला?

Dhurandhar Theatre Problem: फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि…

March 18, 2026

X down: एक्स प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में डाउन, सर्विस हुई ठप, नहीं दिख रहे नए पोस्ट

X down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बुधवार रात 8:15 बजे से दुनियाभर में ठप हो…

March 18, 2026

चीन-ईरान सैन्य गठजोड़ को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आई रिपोर्ट ने बढ़ाई ट्रंप-नेतन्याहू की टेंशन

Sodium perchlorate supply: चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन और रॉकेट ईंधन तैयार करने में…

March 18, 2026

TVS Apache RR310 Vs Bajaj Pulsar N125: माइलेज और स्पीड! जानें कौन सी बाइक देगी बेहतर वैल्यू

Bike comparison 2026 India: Apache RR310 एक प्रीमियम, हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स बाइक है, जिसे ट्रैक के…

March 18, 2026

Weather 19 March 2026: IMD के अलर्ट के बाद निकाल लें छतरी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Weather Forecast 19 March 2026: दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदल चुका…

March 18, 2026