Categories: देश

PM Modi सरकार की ये Scheme महिलाओं को बनाएगी मालामाल! जानें पूरी 5 योजना

मोदी सरकार ने केंद्र में 11 साल पूरे कर ल‍िए हैं. इस दौरान मह‍िलाओं के ल‍िए भी कई योजनाएं शुरू की गईं. ये योजनाएं आपके भी बहुत काम आ सकती हैं, इसल‍िए इन्‍हें आज ही नोट कर लें.

Published by Mohammad Nematullah

यूं तो नारी शक्ति का रूप है. उनकी क्षमता पर कभी कोई शंका नहीं कर सकता, फिर भी हमें कभी-कभी किसी के सहयोग की आवश्यकता होती है. इस साथ से सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करना थोड़ा आसान हो जाता है. विभिन्न सरकारी योजनाएं इसमें हमारी मदद कर सकती हैं. ये योजनाएं जन्म से लेकर बुढ़ापे तक, हर कदम ये योजनाएं हमारा साथ निभाती हैं.

चाहे मां बनकर एक नए जीवन को इस दुनिया में लाना हो या बचत के ज़रिए बेटी का भविष्य सुरक्षित करना हो, सरकारी कल्याणकारी योजनाएं बहुत मददगार साबित हो सकती हैं. हम आपको ऐसी ही पाचं योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। तो, इन पर तुरंत ध्यान दें.

1. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

देश में गर्भवती महिलाओं के ख्याल के लिए इस योजना को 2017 में शुरू किया गया. इस योजना के तहत महिलाओं को दो किश्तों में 5,000 रुपये दिए जाते हैं. यह योजना क्या है और इसके लिए आवेदन कैसे करें? आप पीएम मातृ वंदना योजना के वेबसाइट पर जानकारी जान सकते हैं.

2. सुकन्या समृद्धि योजना

मोदी सरकार ने 2015 में इस योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत, बेटी की पढ़ाई या शादी जैसे खर्चों के लिए शुरुआत से ही बचत की जा सकती है. आप इस खाते में हर महीने ₹250 जमा कर सकते हैं, जिस पर सरकार अच्छा ब्याज देती है. अगर आप इस योजना के तहत हर महीने ₹1,000 जमा करते हैं, तो भी आपकी बेटी के खाते में 21 साल बाद ₹5,54,612 जमा होंगे. देश में 4.3 करोड़ से ज़्यादा खाते हैं.

Related Post

3. पीएम उज्ज्वला योजना

देशभर में लाखों परिवारों को स्वच्छ ईंधन न मिल पाने की वजह से दो वक्त का खाना बनाने के लिए भी चूल्हे के धुएं में अपनी आंखें जलानी पड़ती थी. इसी के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लॉन्च की गई। इस योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त एलजीपी गैस कनेक्शन दिया जा चुका है.  इसके अलावा, उन्हें ₹550 प्रति सिलेंडर का रिफिल भी मिलता हैं.

4. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना बहुत ही मदद कर रही है. 2015 में शुरू की गई इस योजना के 68% लाभार्थी महिलाएं हैं. इस योजना के तहत ₹50,000 से ₹20 लाख तक के ऋण उपलब्ध हैं. महिलाओं को अलग से ब्याज सब्सिडी भी मिलती है. आप “प्रधानमंत्री मुद्रा योजना” वेबसाइट पर जाकर कर ऋण प्राप्त करने का तरीका जान सकते हैं.

5. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) देश भर के लाखों बेघर या कच्चे घरों वाले परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है. हालांकि, इस योजना के तहत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है. PMAY(G) के तहत 73% लाभार्थी महिलाएं हैं.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026