Categories: देश

Kanwar Yatra 2025: भावनाओं से भरी कांवड़ यात्रा… भगवान शिव की जगह एक पिता ने डॉक्टर के नाम की उठाई कांवड़, वजह जानकर नम हो जाएंगी आंखें

शिवभक्त विशाल भारद्वाज ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म समय से पहले हुआ था और वह डेढ़ महीने तक डॉ. अभिनव की देखरेख में रही। डॉक्टर की कड़ी मेहनत और सेवाभाव के कारण, उनकी बेटी अब पूरी तरह स्वस्थ है।

Published by Ashish Rai

Kanwar Yatra 2025: हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे बड़ौत (बागपत) के एक कांवड़िये विशाल भारद्वाज ने शिव भक्ति को एक नया रूप दिया है। यह कोई साधारण कांवड़ नहीं है, बल्कि यह कांवड़ एक डॉक्टर के लिए लाई गई है, और वह भी 31 लीटर गंगाजल के साथ। विशाल, जो हरिद्वार से गंगाजल लेकर रुड़की, मुजफ्फरनगर होते हुए बागपत की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। विशाल ने अपनी कांवड़ पर एक डॉक्टर की तस्वीर भी लगाई है। उनका कहना है कि उन्होंने भोलेनाथ के साक्षात दर्शन एक डॉक्टर के रूप में किए हैं।

Karnataka Politics: कर्नाटक में डूब जाएगी कांग्रेस की लुटिया, भरे मंच से सिद्धारमैया ने शिवकुमार का नाम लेने से किया इनकार, अब क्या करेंगे Rahul Gandhi?

ये डॉक्टर कोई और नहीं, बल्कि बड़ौत के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव तोमर हैं, जो मूर्ति नर्सिंग होम और आस्था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में वर्षों से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। डॉ. अभिनव न केवल एक कुशल चिकित्सक हैं, बल्कि समाज सेवा में भी हमेशा अग्रणी रहते हैं। इसीलिए वे डॉक्टर के लिए गंगाजल ला रहे हैं।

Related Post

डॉक्टर की लंबी उम्र के लिए पिता ने उठाई कांवड़

शिवभक्त विशाल भारद्वाज ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म समय से पहले हुआ था और वह डेढ़ महीने तक डॉ. अभिनव की देखरेख में रही। डॉक्टर की कड़ी मेहनत और सेवाभाव के कारण, उनकी बेटी अब पूरी तरह स्वस्थ है। इसी कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए विशाल ने 31 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाई है।

युवक ने बताई वजह

विशाल ने यह भी बताया कि वह सबसे पहले भोलेनाथ को यह जल अर्पित करेंगे और फिर डॉक्टर के क्लिनिक जाकर वहाँ जलाभिषेक करेंगे। अगली बार उन्होंने 51 लीटर जल की कांवड़ लाने का भी संकल्प लिया है। डॉक्टर के प्रति मरीज की इस आस्था और कृतज्ञता ने लोगों को भावुक कर दिया है। इस अनूठी भक्ति और सेवा भावना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह खबर न केवल एक डॉक्टर की प्रतिष्ठा को दर्शाती है, बल्कि शिवभक्ति और मानवता के एक सुंदर संगम का उदाहरण भी बन गई है।

Sharda University Suicide Case: शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा के सुसाइड केस में आया नया मोड़, ज्योति के कमरे से मिली डायरी, खुलेंगे कई राज

Ashish Rai

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026