Categories: देश

चीन करने वाला है कुछ बड़ा? खतरे में है लद्दाख, फारूक अब्दुल्ला ने मोदी सरकार को किया आगाह

ladakh statehood protest:लद्दाख में हो रहे हिंसक प्रर्दशन को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को सलाह दी है.

Published by Divyanshi Singh

Ladakh Protest: लद्दाख में हुए हिंसा को लेकर अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने केंद्र सरकार को सलाह दी है. बता दें कि लद्दाख में पूर्ण राज्य के दर्जे और छठी अनुसूची (Sixth Schedule) को लेकर हिंसा हो रही है. अब्दुल्ला ने कहा कि लद्दाख एक सीमावर्ती राज्य है और चीन नेहरू के समय से ही इस पर अपना दावा करता आ रहा है. वहां चल रहे विरोध प्रदर्शनों से वहां के लोगों में असंतोष है. इसलिए सरकार को उनकी आकांक्षाओं को समझते हुए तुरंत बातचीत शुरू करनी चाहिए.

गांधीवादी विरोध प्रदर्शनों से तंग आ चुके हैं लद्दाख के लोग-अब्दुल्ला

अब्दुल्ला ने चेतावनी दी कि यह एक संवेदनशील क्षेत्र है और केंद्र सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. अब्दुल्ला ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) पर लगे आरोपों पर सफाई दी और वांगचुक के प्रति अपना समर्थन जताया. उन्होंने कहा कि वांगचुक का इस हिंसक आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होने सोनम वांगचुक को लेकर कहा कि वह एक गांधीवादी कार्यकर्ता हैं. वहीं उन्होने कहा कि लद्दाख के लोग अब उनके गांधीवादी विरोध प्रदर्शनों से तंग आ चुके हैं जिसके कारण यह हिंसा हुई है.

चीन यहां घात लगाए बैठा है-अब्दुल्ला

ईटी से बात करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा कि “मैं सरकार को बताना चाहता हूं कि यह एक सीमावर्ती राज्य है. चीन यहां घात लगाए बैठा है. उन्होंने हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है. पूरी दुनिया जानती है कि चीन के पास कितनी ज़मीन है. हम कब तक दुनिया से झूठ बोलते रहेंगे? यह एक संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए अब समय आ गया है कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द बातचीत के ज़रिए सुलझाया जाए.”

Related Post

नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार यहां बल प्रयोग करती है, तो स्थिति और बिगड़ सकती है. लद्दाख के लोग जो लंबे समय से वांगचुक के पीछे गांधीवादी आंदोलन चला रहे हैं, अब धैर्य खो चुके हैं.

राजधानी लेह में भड़की हिंसा

बता दें कि सोनम वांगचुक के नेतृत्व में लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन चल रहा है. मंगलवार और बुधवार के बीच लद्दाख की राजधानी लेह में हिंसा भड़क उठी. प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आग लगा दी और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया.प्र दर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों को भी निशाना बनाया. जिसके बाद गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं सरकार ने सोनम वांगचुक पर भड़काऊ भाषण देने और लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है. इसके अलावा सरकार ने उनके एनजीओ को विदेशी धन प्राप्त करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

शहबाज शरीफ और मुनीर को ट्रंप ने बताया महान, देख खुद अमेरिकी भी दंग, वीडियो वायरल

Divyanshi Singh

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026