Categories: देश

पेट में मेरा बच्चा मार दिया, करंट भी लगाया…बागपत की मनीषा ने मरने से पहले ससुराल वालो की घिनौनी हरकतों का किया पर्दाफाश, जानकर कांपने लगेगी रूह

Manisha suicide case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल यहाँ मनीषा नाम की लड़की को दहेज के लिए इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने आत्महत्या कर ली। वहीँ अब उत्पीड़न की शिकार हुई मनीषा को लेकर कई बड़े खुलासे हुए ।

Published by Heena Khan

Manisha suicide case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल यहाँ मनीषा नाम की लड़की को दहेज के लिए इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने आत्महत्या कर ली। वहीँ अब उत्पीड़न की शिकार हुई मनीषा को लेकर कई बड़े खुलासे हुए । मंगलवार देर रात जहर खाकर आत्महत्या करने वाली मनीषा का आत्महत्या से ठीक पहले का एक वीडियो पुलिस के हाथ लगा, जिसमें वो रोते हुए कैमरे के सामने अपने साथ हुए अत्याचार की पूरी कहानी बता रही है। और ये भी बता रही है कि आखिर कैसे उसके ससुराल वालों ने उस पर जुल्म किया।

करंट लगाकर किया टॉर्चर

पुलिस के हाथ लगी वीडियो में मनीषा ने दर्द बयां करते हुए कहा है कि उसके पति कुंदन, सास, ससुर और देवर उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। उन्होंने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि गर्भवती होने पर गर्भपात भी करवाया। मनीषा ने वीडियो में कहा कि उससे बार-बार थार कार और नकदी की मांग की जाती थी। उसके पिता ने शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए थे और उसे एक बुलेट भी दी थी। जब वो ये मांगें पूरी नहीं कर पाई, तो उसे करंट लगाकर मारने की भी कोशिश की गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

Related Post

हाथ पैरों पर लिखा सुसाइड नोट

वहीं बुधवार को पता चला कि मनीषा ने आत्महत्या से पहले अपने शरीर पर एक सुसाइड नोट भी लिखा था। अपने हाथ, पैर और पेट पर मार्कर से लिखे नोट में मनीषा ने लिखा था कि कुंदन और उसका परिवार मेरी मौत के लिए ज़िम्मेदार है। यह नोट उसकी मौत की गंभीरता को और स्पष्ट करता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार को सौंप दिया गया।

UP Weather Today: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मानसून एक्सप्रेस आ चुकी है… अब UP में होगी तेज रफ्तार वाली बारिश

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026