Categories: देश

Andaman Nicobar Earthquake: भूकंप से दहला अंडमान निकोबार, 6.2 की तीव्रता, द्वीप पर मचा हंगामा

Andaman Nicobar Islands earthquake: अंडमान सागर और उसके आसपास के द्वीपीय इलाकों को भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहाँ अक्सर लोग भूकंप के झटके महसूस करते हैं। जुलाई महीने में देश भर में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Published by Divyanshi Singh

Andaman Nicobar Islands earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार सुबह 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है। अंडमान सागर भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र है, इसलिए भूकंप आना आम बात है। यह दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में आए भूकंप के लगभग दो हफ्ते बाद आया है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सुबह-सुबह भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। इस दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6 से ज़्यादा थी। हालाँकि, तेज़ झटकों के बाद भी किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। हालाँकि, इन झटकों ने लोगों को डरा दिया है।

भूकंप से दहले लोग

अंडमान सागर और उसके आसपास के द्वीपीय इलाकों को भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहाँ अक्सर लोग भूकंप के झटके महसूस करते हैं। जुलाई महीने में देश भर में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अकेले देश की राजधानी दिल्ली में जुलाई महीने में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लगातार आ रहे भूकंपों ने लोगों, विशेषज्ञों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

Related Post

22 जुलाई को गुजरात के कच्छ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता पृथ्वी पैमाने पर 3.6 मापी गई। भूकंपीय गतिविधियों में वृद्धि को देखते हुए, आपदा प्रबंधन विभाग लगातार स्थिति पर नज़र रख रहा है।

‘ये आसान काम…’, पहलगाम हमले में मारे गये विनय नरवाल के पिता ने Operation Mahadev पर कह दी बड़ी बात, सुनकर

भूकंप क्यों आते हैं?

पृथ्वी की बाहरी सतह सभी को शांत और स्थिर लगती है। हालाँकि, इसके अंदर हमेशा उथल-पुथल मची रहती है। भूगर्भीय प्लेटों के टकराने से हर साल सैकड़ों भूकंप आते हैं। इन झटकों के बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि पृथ्वी 12 टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, तो जो ऊर्जा निकलती है, वह भूकंप का कारण बनती है।

बच गई भारत की बेटी! निमिषा प्रिया को मिली नई जिंदगी, केरल की नर्स को अब नहीं मिलेगी यमन में फांसी

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026