Categories: देश

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके की जांच कर रही NIA, गृह मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी

Delhi Blast Case NIA: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम करीब 6:48 बजे एक कार में हुए धमाके के बाद एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं. इस बीच गृह मंत्रालय ने NIA को इसकी जांच सौंप दी है.

Published by Sohail Rahman

Delhi Red Fort Blast Case Latest Updates: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम करीब 6:48 बजे एक कार में हुए धमाके के बाद एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं. इस बीच गृह मंत्रालय ने NIA को इसकी जांच सौंप दी है. चश्मदीदों के मुताबिक, धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लाल किले के करीब स्थित लाल मंदिर में कार का एक पार्ट आकर गिरा. मंदिर के शीशे टूट गए और आसपास की कई दुकानों के दरवाजें व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं.

अब तक कितने लोगों की हुई मौत? (How many people have died so far?)

दिल्ली में लाल किले के पास कल शाम करीब 6:45 बजे कार में हुए धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक कई सबूत लगे हैं. इसके साथ ही पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसे आतंकी घटना करार दिया है. इस मामले के तार फरीदाबाद से बरामद अमोनियम नाइट्रेट और गिरफ्तार आतंकियों से जुड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें :-

Related Post

क्या है ‘डी गैंग’? जिसने रचा तबाही का प्लान, हुआ हैरान करने वाला खुलासा

अब तक कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी (How many people have been arrested so far?)

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान श्रीनगर के नौगाम निवासी आरिफ निसार डार उर्फ ​​साहिल, श्रीनगर के नौगाम निवासी यासिर-उल-अशरफ, श्रीनगर के नौगाम निवासी मकसूद अहमद डार उर्फ ​​शाहिद, श्रीनगर के नौगाम निवासी, शोपियां की एक मस्जिद के इमाम मौलवी इरफान अहमद, गंदेरबल के वाकुरा निवासी जमीर अहमद अहंगर उर्फ ​​मुतलाशा, पुलवामा के कोइल निवासी डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई उर्फ ​​मुसैब और कुलगाम के वानपोरा के निवासी डॉ. अदील के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें :- 

अल्फला यूनिवर्सिटी में चल रहा था बड़ा खेल? यहीं से I20 कार लेकर निकला था ‘आतंकी उमर’, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026