Categories: देश

DMRC Luggage Rules: दिल्ली मेट्रो में सफर करने से पहले चेक कर लें अपना सामान, इतना वजन होने पर नहीं मिलेगी एंट्री

DMRC Luggage Rules: जो लोग दिल्ली मेट्रो में रोजाना सफर करते हैं, उनके लिए कुछ नियम बने है. एक शख्स मेट्रो में कितना सामान ले जा सकता है. आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

DMRC Luggage Rules: दिल्ली में रोजमर्रा की भागदौड़ में मेट्रो लोगों के लिए सबसे भरोसेमंद साधन बन चुकी है. ऑफिस जाना हो, रेलवे स्टेशन पहुंचना हो या एयरपोर्ट, लाखों लोग हर दिन मेट्रो का सहारा लेते हैं. लेकिन सफर की जल्दी में कई यात्री एक जरूरी बात भूल जाते हैं- मेट्रो में सामान ले जाने के भी तय नियम हैं. अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो स्टेशन पर ही रोक दिया जा सकता है.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सामान्य मेट्रो लाइनों और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए अलग-अलग लगेज नियम बनाए हैं. आइए समझते हैं कि आप मेट्रो में कितना और किस तरह का सामान ले जा सकते हैं.

सामान्य मेट्रो लाइन पर लगेज नियम

रेड, ब्लू, येलो और अन्य सामान्य लाइनों पर सफर करने वाले यात्री कुछ सीमाओं के अंदर ही सामान ले जा सकते हैं.

 एक यात्री अधिकतम 25 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकता है.
 केवल एक ही बैग ले जाने की इजाजत है.
 बैग का शेप 80 सेमी x 50 सेमी x 30 सेमी से बड़ा नहीं होना चाहिए.

ध्यान रखें कि सामान बैग या सूटकेस में होना चाहिए. खुले बंडल, गठरी या ढीले पैकेट ले जाने की इजाजत नहीं है. स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान बैग स्कैनर से गुजरता है. अगर बैग तय आकार या वजन से ज्यादा पाया गया तो एंट्री रोकी जा सकती है.

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर क्या है छूट?

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रियों को थोड़ी राहत दी गई है, क्योंकि यहां अक्सर लोग हवाई यात्रा से जुड़े होते हैं.

 एक यात्री अधिकतम 32 किलोग्राम तक सामान ले जा सकता है.
 दो बैग साथ ले जाने की अनुमति है.
 हर बैग का शेप 90 सेमी x 75 सेमी x 45 सेमी के भीतर होना चाहिए.

Related Post

यहां भी अनियमित शेप के पैकेज या बड़े बंडल ले जाने की इजाजत नहीं है. सभी बैग सुरक्षा जांच से गुजरते हैं.

सफर से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

मेट्रो से यात्रा करने से पहले अपने बैग का वजन और शेप जांच लेना समझदारी है. कई बार जल्दबाजी में लोग ज्यादा सामान लेकर पहुंच जाते हैं और सुरक्षा जांच में रोक दिए जाते हैं. इससे यात्रा में देरी हो सकती है.

सुरक्षा कारणों से कुछ चीजें पूरी तरह प्रतिबंधित हैं, जैसे:

 हथियार और कारतूस
 ज्वलनशील पदार्थ
 गीली बैटरियां
 पालतू जानवर

हर स्टेशन पर सुरक्षा जांच जरूरी है. नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है.

क्यों जरूरी हैं ये नियम?

मेट्रो में रोज बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं. ऐसे में सुरक्षा और सुविधा बनाए रखने के लिए सामान से जुड़े नियम बनाए गए हैं. इसलिए सफर से पहले इन नियमों की जानकारी रखना जरूरी है, ताकि आपकी यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

MI vs KKR: आज होगा महामुकाबला, मुंबई और कोलकाता के बीच किसकी होगी जीत? जानें प्लेइंग इलेवन यहां

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता…

March 29, 2026

Anushka Sharma’s viral reaction: विराट से छूटा आसान कैच, अनुष्का की हंसी ने लूटी महफिल; वीडियो वायरल

Anushka Sharma Reaction Viral: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले के…

March 29, 2026

Refrigerator Tips: आप भी करते हैं ये गलती तो हो जाएं सतर्क, खराब हो जाएगा आपका फ्रिज

Refrigerator Tips: गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है, बिजली…

March 29, 2026