Categories: देश

Delhi Blast: लाल कार भी थी तैयार! एक साथ कई ब्लास्ट की प्लानिंग, डॉक्टर आतंकियों ने बना रखा था बड़े लेवल की तबाही का मंसूबा

Delhi Blast: हरियाणा पुलिस ने दिल्ली बम धमाकों के सिलसिले में एक लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार ज़ब्त की. हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस कार का संबंध दिल्ली बम धमाकों के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी से होने का संदेह जताया जा रहा है.

Published by Heena Khan

Lal Quila Blast: जहां लोगों को I20 कार के नाम से भी डर लग रहा है. वहीं अब लाल कार को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, बुधवार को, हरियाणा पुलिस ने दिल्ली बम धमाकों के सिलसिले में एक लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार ज़ब्त की. हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस कार का संबंध दिल्ली बम धमाकों के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी से होने का संदेह जताया जा रहा है. इस मामले को लेकर एक पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि कार फरीदाबाद के खंडावली गांव के पास खड़ी मिली. पुलिस की जांच रात भर जारी रही. 

लाल कार का सच

जानकारी के मुताबिक एनआईए और एनएसजी समेत दिल्ली से केंद्रीय एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटनास्थल की जांच के लिए फरीदाबाद के खंडावली गांव पहुँच गई हैं. एनएसजी की टीम एक खोजी कुत्ते के साथ खंडावल गाँव में जाँच कर रही है. पुलिस को संदेह है कि यह कार किसी विस्फोट में शामिल थी, इसलिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इस वाहन को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि कार मंगलवार से ही खड़ी थी.

Related Post

कई विस्फोट करने की योजना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली लाल किला विस्फोट के आरोपी डॉ. मुज़म्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये नकद इकट्ठा किए, जो उमर को सौंपे गए. बाद में उसने आईईडी तैयार करने के लिए गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से 3 लाख रुपये मूल्य का 20 क्विंटल एनपीके खाद खरीदा. उमर और डॉ. मुज़म्मिल के बीच आर्थिक विवाद भी था. उमर ने सिग्नल ऐप पर 2-4 सदस्यों का एक ग्रुप बनाया था. जानकारी के मुताबिक, लगभग आठ संदिग्धों ने चार जगहों पर सिलसिलेवार विस्फोट करने की योजना बनाई थी. उन्हें दो-दो के समूहों में चार शहरों की यात्रा करनी थी. 

Delhi Blast: गुनाह करने से पहले मस्जिद में किया सज्दा, ‘अल्लाह के घर’ से बाहर निकल रहा था आतंकी उमर; देखें Video

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026