Categories: देश

Delhi Weather Today: दिल्लीवालों से खफा हुए बादल, बरसने के लिए दिखा रहे नखरे, आखिर किस दिन से शुरू होगी भारी बारिश?

Delhi Weather Today: दिल्ली में इन दिनों अच्छी बारिश नहीं हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। मंगलवार को शहर के अधिकतर इलाकों में तेज धूप और उमस ने लोगों को बहुत परेशान किया।

Published by Heena Khan

Delhi Weather Today: दिल्ली में इन दिनों अच्छी बारिश नहीं हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। मंगलवार को शहर के अधिकतर इलाकों में तेज धूप और उमस ने लोगों को बहुत परेशान किया। ऐसा महसूस हो रहा था जैसे तापमान 48 डिग्री सेल्सियस हो, जबकि असली तापमान इससे कम था। जुलाई में दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश नहीं हुई है। चिलचिलाती धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है।

जून ने बढ़ाई उम्मीद

मई और जून में दिल्ली में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी, जिससे उन महीनों में गर्मी कुछ कम रही। लेकिन जुलाई शुरू होने के बाद अब तक झमाझम बारिश नहीं हुई है। हालांकि मानसून 29 जून को दिल्ली पहुंच गया था, लेकिन अभी तक ऐसी बारिश नहीं हुई है जो पूरे शहर को ठंडक दे सके। इसी कारण से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Post

अब कब बरसेंगे बादल?

मंगलवार शाम मौसम विभाग ने बताया कि उस समय तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस था और हवा में नमी 58 प्रतिशत थी। हवा की रफ्तार 14.8 किलोमीटर प्रति घंटा रही, लेकिन यह राहत देने के लिए काफी नहीं थी। इन सब वजहों से लोगों को ऐसा लगा जैसे 48.3 डिग्री की गर्मी हो। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना नहीं है।

दिल्ली-NCR में पुरानी गाड़ियों को किया जाएगा सीज, इस तारीख से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, CAQM ने लिया बड़ा फैसला

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026