Categories: देश

केजरीवाल को धूल चटा बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़कर रेखा गुप्ता कैसे बनी CM? कांटो से भरा रहा पार्षद से मुख्यमंत्री बनने का सफर

Delhi CM Rekha Gupta Political Career: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने से पहले रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी की सचिव बनी। दिल्ली के शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री बनीं।

Published by Sohail Rahman

Delhi CM Rekha Gupta Political Career: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जन्मदिन आज है। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम उनके राजनीतिक सफर की चर्चा करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता का नाम जब मुख्यमंत्री के लिए घोषित किया गया तो बड़े-बड़े राजनीतिक विश्लेषक भी चौंक गए। दिल्ली में 27 वर्षों के बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद इतना तो अनुमान लगाया जा रहा था कि, भाजपा अपने निर्णय से चौंकाएगी। ठीक ऐसा देखने को भी मिला, दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा था, लेकिन अंत समय में रेखा गुप्ता बाजी मार गई। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, दिवंगत और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (जो एक बार दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं) के बाद वह भाजपा की ओर से दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, रेखा गुप्ता एलएलबी पास हैं। गुप्ता का जन्म 1974 में जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में हुआ था। जब वह दो साल की थीं, तब उनके पिता की भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर के पद पर नौकरी लग गई। इसके बाद वे दिल्ली आ गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली आ गया। रेखा गुप्ता की पूरी स्कूली शिक्षा दिल्ली में ही हुई। इसी दौरान वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ गईं और राजनीति में सक्रिय हो गईं।

Related Post

रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव और प्राचार्य भी रह चुकी हैं। हालांकि, अब उनके परिवार के सदस्य जुलाना की अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। रेखा गुप्ता ने बताया कि वह अब भी समय-समय पर जुलाना आती रहती हैं। वह कभी-कभी  गांव भी जाती हैं।

Delhi CM Rekha Gupta Birthday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने पैतृक गांव में मनाएंगी जन्मदिन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रहेंगे मौजूद, भव्य होगा कार्यक्रम

रेखा गुप्ता के परिवार में कौन-कौन हैं?

रेखा गुप्ता की मां उर्मिला जिंदल एक गृहिणी थीं। रेखा गुप्ता के पति एक बीमा एजेंट होने के साथ-साथ एक व्यवसायी भी हैं। नामांकन के समय रेखा द्वारा प्रस्तुत हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके पति मनीष गुप्ता कोटक लाइफ इंश्योरेंस में बीमा एजेंट होने के साथ-साथ स्पेयर पार्ट्स के व्यवसायी भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं। बेटा निकुंज और बेटी हर्षिता। बेटी हर्षिता अपने पिता की तरह व्यवसाय कर रही है। जबकि बेटा निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है।

Aaj Ka Mausam: बारिश से भीग रहा पूरा देश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया हाई अलर्ट, यहां जानें क्या रहेगा आपके शहर का हाल?

Sohail Rahman

Recent Posts

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026