Categories: देश

Delhi Blast: कार में किसके टुकड़े? अब होगा खुलासा, डॉ. उमर की मां का DNA टेस्ट

Lal Quila Bomb Blast: संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी की माँ शमीमा बेगम का मंगलवार को पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराया. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि धमाके के बाद कार में मिले नमूनों का मिलान उनकी माँ के नमूनों से किया जाएगा.

Published by Heena Khan

Delhi Bomb Blast: दिल्ली में हुए धमाके के बाद से सुरक्षा टीमें एक्टिव हो गई हैं. लगातार इस हमले को लेकर तरह-तरह की जांच जारी है. वहीं अब दिल्ली धमाकों में इस्तेमाल की गई कार चलाने वाले संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी की माँ शमीमा बेगम का मंगलवार को पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराया. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि धमाके के बाद कार में मिले नमूनों का मिलान उनकी माँ के नमूनों से किया जाएगा. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि डॉ. उमर नबी पुलवामा के कोली गाँव के निवासी हैं. नबी की माँ अपने दो भाइयों के साथ जांच के लिए अस्पताल गई थीं. पुलिस डॉ. उमर के पिता गुलाम नबी भट्ट और परिवार के बाकी  सदस्यों से पूछताछ में जुटी है.

कैसा था उमर का मिजाज?

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें की पुलिस ने उमर के कई साथी डॉक्टरों से भी पूछताछ की है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि घटना में इस्तेमाल की गई कार की खरीद-फरोख्त में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने इस बात की जानकारी भी दी है कि उमर दो महीने पहले अपने परिवार से मिलने पुलवामा गया था. उसने जल्द घर लौटने का वादा किया था. इतना ही नहीं इस मामले को लेकर डॉ. उमर की भाभी मुज़म्मिला ने बताया कि उमर पढ़ाई और परीक्षाओं का हवाला देकर फ़ोन पर कम ही बात करता था, लेकिन उसने दो-तीन दिन में घर लौटने का वादा किया था. 

Related Post

भाभी ने किए कई बड़े खुलासे

इस दौरान उमर की भाभी ने ये भी कहा कि “मैंने उसे जल्दी आने के लिए कहा था, क्योंकि काफ़ी समय हो गया था, लेकिन उसने कहा कि परीक्षाएँ अभी चल रही हैं और मुझे परेशान न करे.” डॉ. उमर ने उस दिन अपने परिवार से बात की थी और बिना किसी चिंता के कहा था कि वह जल्द ही घर लौट आएगा. परिवार को यकीन नहीं हो रहा है. डॉ. उमर की भाभी ने कहा कि परिवार को यकीन नहीं हो रहा है कि उमर इस सब में शामिल था. उन्होंने कहा, “हमारे परिवार ने बहुत संघर्ष किया है. उमर को पूरे परिवार की देखभाल करनी पड़ती थी. जब से हमें ये सब पता चला है, हम बहुत बेचैन हैं. उमर कहता था कि सब जल्द ही ठीक हो जाएगा. घर की सारी परेशानियाँ दूर हो जाएँगी, लेकिन इस घटना के बाद पूरे परिवार के सपने चकनाचूर हो गए हैं.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026